झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में नौकरी पाने का मौका, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Nov 2025 2:24 PM

विज्ञापन

Jharkhand Sarkari Naukri (सांकेतिक फोटो)

Sarkari Naukri 2025: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए काम की खबर है. झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 16 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jslps.in से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा.

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2025: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कंसल्टेंट के पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती में चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा. सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लीकेशन फॉर्म भरकर कैंडिडेट्स को बताए गए सेंटर पर जाना होगा. आइए इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया से लेकर सैलरी तक की डिटेल्स जानते हैं.

Sarkari Naukri 2025: झारखंड में सरकारी नौकरी

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कंसल्टेंट क्रॉप हस्बेंड्री एक्सपर्ट के 4 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा वेल्यू एडिशन प्रोसेसिंग एग्री मार्केटिंग एक्सपर्ट के 6 पदों पर, सोशल मोबलाइजेशन एक्सपर्ट के 3 पदों पर, लॉ एंड अकाउंट्स एक्सपर्ट के 2 और IT एक्सपर्ट कंसल्टेंट के 1 पद पर भर्तियां होंगी.

वैकेंसी के लिए नोटिस की फोटो

कैसे होगा सेलेक्शन?

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में कंसल्टेंट पदों पर आवेदन करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट jslps.in से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करलें. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरकर नीचे दिए पते पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए जाना होगा.

वॉक इन इंटरव्यू का पता- सप्तऋषि सेवा भवन, निकट सतरंजी ब्रिज, तुपुदाना, रांची, 834003. बता दें कि वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 17 नवंबर और 18 नवंबर 2025 को होगा. नोटिस में कहा गया है कि कैंडिडेट्स की संख्या को देखकर इंटरव्यू की डेट बढ़ाई जा सकती है.

Consultant Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

लॉ एंड अकाउंट्स एक्सपर्ट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास एमकॉम की डिग्री या CA इंटर पास की योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा 3 साल का अनुभव मांगा गया है. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को कंसल्टेंसी फीस के तौर पर 25,000 से 35,000 रुपये हर महीने मिलेंगे.

IT एक्सपर्ट कंसल्टेंट के लिए MCA या IT की योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसमें भी 3 साल का अनुभव मांगा गया है. वहीं, कंसल्टेंट क्रॉप हस्बेंड्री एक्सपर्ट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इस पद पर कंसल्टेंसी फीस के तौर पर 25,000 से 40,000 रुपये हर महीने मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंक में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola