SSC में 3003 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
SSC Selection Phase 14 Recruitment 2026: यह भर्ती उन सभी कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में है. Phase 14 के इस भर्ती में कुल 3003 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.
SSC Selection Phase 14 Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने Phase 14 Recruitment 2026 के तहत कुल 3003 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अवसर लेकर आई है. कैंडिडेट्स अनलाइन अप्लाई करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in चेक कर सकते हैं.
इम्पॉर्टेंट डेट्स
- अप्लाई शुरू: 13 अप्रैल 2026
- लास्ट डेट: 04 मई 2026
- फीस जमा करने की लास्ट डेट: 05 मई 2026
- करेक्शन विंडो : 11 से 13 मई 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
SSC के इस भर्ती (SSC Selection Phase 14 Recruitment 2026) में कुल 3003 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है-
- मैट्रिक (10वीं पास) लेवल
- इंटरमीडिएट (12वीं पास) लेवल
- ग्रेजुएशन लेवल
अगर आपने सिर्फ 10वीं पास की है, तब भी आप अप्लाई कर सकते हैं. वहीं आप ग्रेजुएट हैं, तो आपके लिए भी कई अच्छे पोस्ट उपलब्ध है. साथ ही Phase 14 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल (पोस्ट के अनुसार) तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
SSC Selection Phase 14 Recruitment 2026 Notice Check Here
SSC Selection Phase 14 Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Selection Post Phase 14 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- फिर लॉगिन करके फॉर्म भर सकते हैं.
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
वैकेंसी डिटेल्स
| श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (No of Posts) |
| जनरल कैटेगरी | 1534 |
| OBC | 667 |
| SC | 346 |
| EWS | 271 |
| ST | 185 |
| कुल पोस्ट | 3003 |
यह भी पढ़ें: UP BEd एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




