बिहार के सरकारी विभागों में नौकरी पाने का मौका, 726 पदों पर वैकेंसी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Apr 2026 2:17 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

BTSC Instructor Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से इंस्ट्रक्टर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 726 पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

BTSC Instructor Recruitment 2026: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन यानी BTSC ने इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 726 पद भरे जाएंगे. ऐसे उम्मीदवार जो टेक्निकल बैकग्राउंड रखते हैं और सरकारी विभाग में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है. इस वैकेंसी में आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

इस वैकेंसी (BTSC Instructor Recruitment 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इसी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि तय की गई है. परीक्षा की तारीख बाद में आयोग द्वारा घोषित की जाएगी.

BTSC Instructor Recruitment 2026 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Instructor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration करके जरूरी जानकारी भरें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

इस भर्ती में आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान रखा गया है. जनरल, BC, EWS, EBC, SC, ST और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकेगा.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत कई ट्रेड में इंस्ट्रक्टर पदों पर नियुक्तियां होंगी. इनमें Surveyor के 84 पद, Machinist के 82 पद, Welder के 84 पद, Fitter के 84 पद, Electronics/Mechanic/Radio and TV Mechanic के 130 पद और Electrician/Wireman के सबसे ज्यादा 252 पद शामिल हैं. इसके अलावा Automobile Engineering, Leather Technology, Mechanic Tractor और Agriculture Machinery जैसे ट्रेड भी शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: SSC में 3003 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन