1 लाख पाने का सुनहरा मौका! 1731 पदों के लिए SSC ने जारी भर्ती

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Aug 2025 5:34 PM

विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2025

SSC JE Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC JE 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में कुल 1731 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी. यह युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2025: एसससी की ओर से हर साल केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के लिए जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली जाती है. वहीं 2025 की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (जेई) 2025 के अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के कुल 1731 पदों पर भर्ती निकाली गई है. परीक्षा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 को संभावित है. 

SSC JE Recruitment 2025 Post Details: पदों का विवरण 

एसएससी जेई की इस भर्ती के तहत कुल 1731 पदों पर नियुक्ति होगी. यहां देखें ब्रांचवाइज भर्ती- 

सिविल इंजीनियरिंग 

  • सीमा सड़क संगठन (BRO)- 796 (केवल पुरुषों के लिए)
  • सेंट्रल वाटर कमीशन जूनियर इंजीनियर- 90 पद 
  • सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट जूनियर इंजीनियर- 210 पद 
  • सेंट्रल वॉटर पॉवर रिसर्च स्टेशन जूनियर इंजीनियर – 3 पद
  • फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय जूनियर इंजीनियर – 11 पद
  • मिनिस्ट्री इंजीनियर सर्विस (MES) जूनियर इंजीनियर (सिविल) -202 पद

इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग 

सीमा सड़क संगठन (BRO)-  163 (पुरुषों के लिए) 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 

  • सेंट्रल वाटर कमीशन जूनियर इंजीनियर- 10 पद 
  • डीजीक्यूए नेवल मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस जूनियर इंजीनियर- 5 पद 
  • फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय जूनियर इंजीनियर- 4 पद
  • मिनिस्ट्री इंजीनियर सर्विस (MES) जूनियर इंजीनियर- 136 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 

  • सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट जूनियर- 94 पद
  • सेंट्रल वॉटर पॉवर रिसर्च स्टेशन जूनियर इंजीनियर-  2 पद,
  • डीजीक्यूए नेवल मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस जूनियर इंजीनियर- 3 पद 
  • मिनिस्ट्री इंजीनियर सर्विस (MES) जूनियर इंजीनियर- 136 पद 

SSC JE Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया 

कैंडिडेट्स का चयन पेपर 1 और पेपर 2 के आधार पर होगा. ध्यान रहे कि पेपर-1 में सफल अभ्यर्थियों को ही पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा. दोनों ही पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे. एसएससी जेई परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी. 

Junior Engineer Salary: इतनी मिलेगी सैलरी 

चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने ग्रुप बी नॉन गैजटेड पद लेवल-6 के अनुसार, 35400- 112400 रुपये की सैलरी मिलेगी. ऐसे में ये युवाओं के लिए सुनहरा मौका है.

यह भी पढ़ें- AI ने बढ़ा दी Google के कर्मचारियों की मुश्किलें, CEO ने किया Workload बढ़ाने का ऐलान

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola