स्टेट बैंक में भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, यहां तुरंत करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Dec 2025 6:25 PM

विज्ञापन

SBI SCO में आवेदन करते कैंडिडेट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

SBI SCO Recruitment 2025: स्टेट बैंक में स्पेशल कैडर ऑफिसर भर्ती को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

SBI SCO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर यानी SCO भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, उनके पास अब एक और मौका है. बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब इच्छुक अभ्यर्थी जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

पहले SBI SCO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 तय की गई थी. लेकिन अब बैंक ने आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. नए शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार अब 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो अभ्यर्थी किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह राहत भरी खबर है.

SBI SCO Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Careers या Recruitment से जुड़ा सेक्शन खोलें.
  • यहां SBI SCO Recruitment 2025 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF सेव कर लें.

SBI SCO Recruitment 2025 Notification PDF Check Here

SBI SCO Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कुल 996 पदों को भरा जाएगा. इसमें VP Wealth (SRM), AVP Wealth (RM) और Customer Relationship Executive जैसे अहम पद शामिल हैं. इन पदों में कुछ वैकेंसी रेगुलर हैं जबकि कुछ बैकलॉग कैटेगरी से जुड़ी हुई हैं. बैंक का उद्देश्य अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्त करना है ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दी जा सकें.

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में SI और ASI की भर्ती, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola