Sarkari Naukri: राजस्थान में सीनियर अध्यापक के पद पर बंपर बहाली, जानें कितनी होगी सैलरी

Sarkari Naukri Vacancy In Bihar
यदि आप राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है. राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, यहां देखें इससे जुड़ी डिटेल्स.
Sarkari Naukri: यदि आप राजस्थान में टीचिंग के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषयों) के पदों पर भर्ती के लिए अवसर आया है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
कब तक कर सकते हैं अप्लाई ?
ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। सरल शब्दों में कहें तो इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 है.
भर्ती विवरण:
| विषय | कुल पदों की संख्या |
|---|---|
| हिंदी | 288 |
| अंग्रेजी | 327 |
| गणित | 694 |
| विज्ञान | 350 |
| सामाजिक विज्ञान | 88 |
| संस्कृत | 309 |
| पंजाबी | 64 |
| उर्दू | 9 |
कितना मिलेगा वेतन ?
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-11 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें ग्रेड पे 4200 शामिल है. इस वेतनमान के अनुसार, उम्मीदवारों को न केवल एक सम्मानजनक सैलरी प्राप्त होगी, बल्कि इसके साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी. सरकारी नौकरी में इस वेतनमान के तहत उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा सुविधा, और अन्य लाभ भी प्रदान किए जाते हैं. यह सैलरी पैकेज टीचिंग लाइन में आने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि यह वित्तीय स्थिरता के साथ-साथ करियर में सम्मानजनक पद प्रदान करता है.
ऐसी नौकरी से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज
Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार में 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए बंपर बहाली, जल्द करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










