Sarkari Naukri: इस राज्य में पुलिस में 15,000+ पदों पर बंपर भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
Sarkari Naukri Vacancy In Police Department (AI Image

पुलिस विभाग के जवान (AI Photo)

Sarkari Naukri: महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस और जेल कांस्टेबल के 15,631 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है. उम्र सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा. सभी पद अब सीधी भर्ती से भरे जाएंगे. परीक्षा OMR आधारित होगी और श्रेणी के अनुसार शुल्क तय किया गया है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस विभाग में 15,631 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दे दी है. इसमें पुलिस कांस्टेबल, ड्राइवर, बैंड्समेन, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और जेल कांस्टेबल जैसे पद शामिल हैं.

आयु सीमा में दी गई विशेष छूट

इस भर्ती की सबसे अहम बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने 2022 और 2023 में अधिकतम आयु सीमा पार कर ली थी, उन्हें भी आवेदन का मौका मिलेगा. सरकार ने इस बार आयुसीमा में विशेष छूट देते हुए यह बड़ा फैसला लिया है, जिससे हजारों युवाओं को लाभ मिल सकता है.

सीधी भर्ती से भरे जाएंगे सभी पद

अब तक के नियमों के अनुसार केवल 50% पदों पर ही सीधी भर्ती होती थी. लेकिन इस बार सरकार ने उस नियम को हटाते हुए सभी पदों को प्रत्यक्ष भर्ती के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है. यह फैसला पुलिस बल में तेजी से बढ़ती जरूरतों को देखते हुए लिया गया है.

पदों का वर्गीकरण

इस भर्ती में 2024 और 2025 में रिक्त होने वाले पदों को भी शामिल किया गया है. पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • पुलिस कांस्टेबल – 12,399 पद
  • पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर – 234 पद
  • बैंड्समेन – 25 पद
  • सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल – 2,393 पद
  • जेल कांस्टेबल – 580 पद

परीक्षा और शुल्क

भर्ती प्रक्रिया डिवीजन स्तर पर आयोजित होगी और इसमें OMR आधारित लिखित परीक्षा कराई जाएगी.

  • सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 450 रुपए.
  • आरक्षित वर्ग के लिए 350 रुपए रखा गया है.

सरकार के इस फैसले से बेरोजगार युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है और पुलिस बल को नए ऊर्जा से भरने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें: Success Story: संभल हिंसा के वीर अनुज चौधरी, अब ASP बनकर बने युवाओं के रोल मॉडल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola