Sarkari Naukri: बेरोजगारी से जूझ रहे इस राज्य के युवा, 32000 से ज्यादा सरकारी पद खाली

Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Apr 2025 5:18 PM

विज्ञापन

Sarkari Naukri Jammu Kashmir (Pic Credit: Freepik)

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की चाहत कैसी होती है यह जानना है तो कोई भी बड़ी वैकेंसी का डेटा देख सकते हैं. 200-300 पदों की नौकरी के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं. वहीं, बेरोजगारी के आलम का एक रिपोर्ट सामने आया है जिसमें यह पता चला है कि एक राज्य में 32000 से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: भारत के लगभग सभी राज्यों में बेरोजगारी का आलम चरम पर है. ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आया है जिसमें यह पता चला है कि एक राज्य में 32000 से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं. 200-300 पदों की नौकरी के लिए जहां लाखों की संख्या में परीक्षार्थी आवेदन आते हैं वहीं इतनी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी के पद खाली रहना बड़ी समस्या है. आइए इस राज्य के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Sarkari Naukri in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हाल ही में नौकरी का मुद्दा उठा. जम्मू कश्मीर विधानसभा में सीपीआई (एम) विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने मौजूदा सरकार से सवाल किया था. बता दें कि इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि राज्य में 32474 पद अभी भी खाली है.

जम्मू कश्मीर में कौन कौन से पद खाली

पोस्ट का नामपदों की संख्या
राजपत्रित पद2,503
गैर-राजपत्रित पद19,214
मल्टी-टास्किंग (वर्ग-IV) पद10,757
कुल पद32,474

जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा 7,851 पद खाली हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग में 3,759 और पशुपालन विभाग में 2,589 पद रिक्त हैं. इसी तरह अन्य विभागों जैसे उद्योग एवं वाणिज्य, आवास, कृषि, बिजली, खाद्य, वित्त और शिक्षा में भी हजारों पद खाली पड़े हैं. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ आपदा प्रबंधन विभाग ही ऐसा है जहां कोई पद रिक्त नहीं है.

जम्मू कश्मीर में बंपर वैकेंसी

जम्मू कश्मीर में नौकरी पाने का आंकड़ा पेश करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले 10 सालों में 54,540 पदों पर भर्ती की डिटेल्स दी गई थी. इसमें से 49,564 पदों पर भर्तियां हुईं थीं. वहीं, जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन के पास 10,762 पद भेजे गए थे जिनमें से 9080 पदों पर भर्तियां हुई थीं.

ये भी पढ़ें: Success Story: राजस्थान की बेटी को नालंदा जिले की कमान, 22 की उम्र में IAS बनकर रचा इतिहास

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola