Sarkari Naukri 2025: हेल्थ सेक्टर में निकली बड़ी भर्ती, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Aug 2025 11:27 AM
Sarkari Naukri 2025
Sarkari Naukri 2025: MPSC ने ड्रग इंस्पेक्टर के 109 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. ड्रग इंस्पेक्टर का काम बेहद जिम्मेदारी भरा होता है. उनका मुख्य काम होता है दवाइयों की गुणवत्ता की जांच करना. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की 1 लाख से ज्यादा की सैलरी दी जाएगी.
Sarkari Naukri 2025: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने हेल्थ सेक्टर में बड़ी भर्ती निकाली है. आयोग ने MPSC Drugs Inspector Vacancy 2025 के तहत ड्रग इंस्पेक्टर के 109 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को न सिर्फ बेहतरीन करियर का अवसर मिलेगा बल्कि 1.32 लाख रुपये की आकर्षक सैलरी भी मिलेगी.
Sarkari Naukri 2025: सैलरी
MPSC Recruitment 2025 में ड्रग इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1.32 लाख रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी. वहीं आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 394 रुपये (जनरल) को देना होगा और आरक्षित वर्ग, महिलाएं और अनाथ उम्मीदवार के लिए यह राशि 294 रुपये निर्धारित की गई है.
ऐसे में युवाओं के लिए ये बेहद सुनहरा मौका है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन करने से पहले सभी डिटेल्स देख लें.
Sarkari Naukri 2025: आवेदन की आखिरी तारीख
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 है. ऐसे में कैंडिडेट्स के पास बस आज का समय है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स जल्द-से-जल्द आवेदन करें.
Sarkari Naukri 2025: दवाइयों की क्वालिटी चेक करने का काम
ड्रग इंस्पेक्टर का काम बेहद जिम्मेदारी भरा होता है. उनका मुख्य काम होता है दवाइयों की गुणवत्ता की जांच करना, नकली दवाओं पर रोक लगाना और यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में केवल सुरक्षित और मानक गुणवत्ता वाली दवाइयां ही पहुंचे. ड्रग इंस्पेक्टर का मुख्य कार्य दवाइयों की क्वालिटी चेक करना, नकली और घटिया दवाओं पर रोक लगाना और हेल्थ सेक्टर में लोगों की सेहत को सुरक्षित रखना है.
Sarkari Naukri 2025: योग्यता
फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस की डिग्री
या
क्लिनिकल फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और मेडिकल डिग्री
Sarkari Naukri 2025: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उन्हीं कैंडिडेट्स का चयन होगा जो लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट के और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सभी प्रक्रिया क्लियर कर लेंगे.
Sarkari Naukri 2025: ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं
- ऑनलाइन एप्लिकेशन” सेक्शन पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें
- अंत में आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
यह भी पढ़ें- 60000 से अधिक Salary के लिए आज ही करें अप्लाई, 10 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










