60000 से अधिक Salary के लिए आज ही करें अप्लाई, 10 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Aug 2025 8:00 AM
क्लर्क जॉब भर्ती 2025 प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट- फ्रीपिक)
Clerk Job Vacancy 2025: बैंक में क्लर्क बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. IBPS की Clerk भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट्स अप्लाई कर सकते हैं. वहीं एग्जाम पैटर्न, एग्जाम डेट आदि जैसी जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.
Clerk Job Vacancy 2025: बैंक की नौकरी पाना चाहते हैं तो ये आपके लिए आखिरी मौका है. IBPS की भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आज यानी कि 21 अगस्त 2025 को अंतिम तारीख है. दरअसल, IBPS ने कुछ समय पहले क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के जरिए करीब 10,277 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
Clerk Job Vacancy 2025 Eligibility:योग्यता व आयु सीमा
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी
- आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट)
- कंप्यूटर ऑपरेशन या IT से जुड़ा डिप्लोमा/डिग्री अनिवार्य
Clerk Job Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
- प्रीलिम्स परीक्षा
- मेन्स परीक्षा
- इंटरव्यू
इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी.
Clerk Job Vacancy Salary: सैलरी
- न्यूनतम सैलरी- 24,050 रुपये
- अधिकतम सैलरी- 64,480 रुपये
Clerk Recruitment Exam Date: कब होगी परीक्षा?
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, और मुख्य परीक्षा 29 नवंबर को होगी. हालांकि, ये संभावित परीक्षा की तारीख है. इसमें बदलाव हो सकता है.
Clerk Recruitment Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी भाषा बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं इसके अलावा रिजनिंग और न्यूमेरिकल से सवाल पूछे जाएंगे. वहीं इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.
यह भी पढ़ें- 132000 की Salary के लिए यहां करें अप्लाई, हेल्थ सेक्टर में काम करने का सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










