राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Published by :Smita Dey
Published at :03 May 2026 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026

सांकेतिक फोटो (Official Website)

RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: अगर आप राजस्थान में हाइयर एजुकेशन के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. टीचिंग एसोसिएट के कुल 3,540 पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने टीचिंग एसोसिएट का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप राजस्थान में कॉलेज एजुकेशन के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है. राजस्थान सरकार ने इस बार कुल 3,540 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है.

ये पोस्ट पूरी तरह से कन्ट्रैक्चूअल बेस्ड है और राजस्थान कॉलेज शिक्षा समिति (Raj-CES) के तहत भरे जाएंगे. इसमें हिंदी, इंग्लिश, हिस्ट्री, जियोग्राफी और पॉलिटिकल साइंस जैसे लगभग 32 सब्जेक्ट को शामिल किया गया है. 

RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: इम्पॉर्टेंट डेट्स 

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 30 अप्रैल 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 05 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 03 जून 2026
  • परीक्षा की संभावित तिथि: अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच

कौन कर सकता है अप्लाई

  • रिलेटेड सब्जेक्ट में कम से कम 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री (PG) होनी चाहिए. (आरक्षित वर्गों को 5% की छूट दी गई है). 
  • कैंडिडेट्स ने UGC/CSIR-NET या SLET/SET परीक्षा पास की हो. 
  • कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

वैकेंसी डिटेल्स 

नंबरविषय का नाम (Subject)कुल सीटें (Post)
1कंप्यूटर साइंस58
2ड्राइंग 36
3इकोनॉमिक्स121
4इंग्लिश 314
5ज्योग्राफी365
6हिंदी393
7हिस्ट्री355
8होम साइंस104
9पॉलिटिकल साइंस339
10पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 74
11संस्कृत150
12सोशियोलॉजी185
13उर्दू32
14वनस्पति विज्ञान (बॉटनी)85
15केमिस्ट्री103
मैथ्स 90
17फिजिक्स85
18जीव विज्ञान (जूलॉजी)95
19एबीएसटी (अकाउंटेंसी)30
20बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 30
21ईएएफएम. (इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस)30
22कानून (लॉ)33
23बागवानी (हॉर्टिकल्चर)44
24एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग43
25एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स43
26एग्रीकल्चर एक्सटेंशन44
27सस्य विज्ञान43
28एनिमल साइंस43
29एंटोमोलॉजी43
30बीज और फसल सुधार (जेनेटिक्स)43
31प्लांट पैथोलॉजी43
32सॉइल साइंस44
कुलकुल पद3,540

RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 Details Check Here

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • सारी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद Contractual Teaching Associate (Raj-CES) 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • Apply Now पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

सैलरी और काम की अवधि

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स (RSSB Teaching Associate Recruitment 2026) को 28,850 रुपये प्रतिमाह फिक्स्ड सैलरी दी जाएगी. यह कन्ट्रैक्चूअल वैकेंसी है, इसलिए शुरुआत में यह नियुक्ति 5 साल के लिए हो सकती है, जिसे बाद में नियमों के अनुसार 3 साल तक और बढ़ाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: MP में 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, 1200 पदों पर निकली भर्ती

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola