MP में 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, 1200 पदों पर निकली भर्ती

Published by :Smita Dey
Published at :02 May 2026 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

सांकेतिक फोटो (Freepik)

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 10वीं पास युवाओं के लिए हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे.

विज्ञापन

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप 10वीं पास हैं और हेल्थ डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. इस साल मध्य प्रदेश सरकार ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के पोस्ट में कुल 1200 पदों पर भर्ती निकाली है. कैंडिडेट्स MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. एप्लीकेशन प्रोसेस 7 मई 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 मई 2026 तक है. 

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई 

  • आवेदन शुरू होने के बाद MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. 
  • अब Recruitment/Apply Online लिंक पर क्लिक करें. 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म को ध्यान से भर सकते हैं. 
  • फीस (अगर लागू हो) जमा करें. 
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें. 

योग्यता और आयु सीमा 

हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही आपके पास मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में लाइव रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 Notice Check Here

सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स 

हॉस्पिटल असिस्टेंट के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लवेल 1 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 1 की सैलरी 15,000 से 49,000 रुपये प्रति माह होगी. इस भर्ती में कुल 1200 पदों को अलग-अलग केटेगरी में बांटा गया है:

  • अनारक्षित (General): 324 पद
  • ओबीसी (OBC): 324 पद
  • एससी (SC): 192 पद
  • एसटी (ST): 240 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 120 पद

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर निकली बंपर भर्ती

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola