RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार! विभिन्न विभाग के तहत 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Jul 2025 12:22 PM

विज्ञापन

RPSC Recruitment 2025

RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. RPSC ने विभिन्न विभाग जैसे कि गृह विभाग, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के तहत 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है. इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे. ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन

RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि, शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा, गृह समेत विभिन्न विभागों के तहत भर्ती निकाली है. RPSC ने इस संबंध में भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. जारी विज्ञापन के तहत, कुल 12,121 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

RPSC Recruitment 2025: विभागानुसार पदों का विवरण 

  • कृषि अभियंता- 281 पद (कृषि विभाग) 
  • चिकित्सा अधिकारी- 1100 पद (पशुपालन विभाग) 
  • उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर- 1015 पद (गृह विभाग)
  • प्राध्यापक और कोच- 3225 (स्कूल शिक्षा विभाग) 
  • वरिष्ठ अध्यापक- 6500 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) 

RPSC Recruitment 2025 Important Dates: कब से शुरू हैं आवेदन 

विभिन्न विभागों की भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अलग-अलग तारीखों पर शुरू होगी. यहां देखें सभी भर्ती के लिए आवेदन तारीख- 

 

  • सहायक कृषि अभियंता- 28 जुलाई से 26 अगस्त
  • पशु चिकित्सा अधिकारी- 5 अगस्त से 3 सितंबर
  • उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर- 10 अगस्त से 8 सितंबर
  • प्राध्यापक और कोच- 14 अगस्त से 12 सितंबर
  • वरिष्ठ अध्यापक- 19 अगस्त से 17 सितंबर 

ये भर्ती राजस्थान (Rajasthan News) के विभिन्न सरकारी विभाग के तहत की जा रही है. सभी के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अलग-अलग है. ऐसे में आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स विभिन्न भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस पढ़ लें. आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे. आवेदन करने के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है rpsc.rajasthan.gov.in 

यह भी पढ़ें- 10वीं पास के लिए डीआरडीओर के साथ काम करने का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेगी अच्छी Stipend

यह भी पढ़ें- Best BTech Branch: CS या IT कौन सा है बेस्ट ऑप्शन? जानिए किस ब्रांच में होगी सबसे ज्यादा कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola