राजस्थान में Sarkari Naukri का बड़ा मौका, 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक, करें अप्लाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Jan 2026 1:32 PM

विज्ञापन

RIICO Recruitment 2026: एआई जेनरेटेड तस्वीर

RIICO Recruitment 2026: राजस्थान के बेरोजगार युवक के लिए काम की खबर है. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम ने वैकेंसी (Vacancy) निकाली है.

विज्ञापन

RIICO Recruitment 2026: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने युवाओं के शानदार वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए फरवरी तक का समय है.

RIICO Recruitment 2026 Key Highlights: वैकेंसी की मेन बातें

  • विभाग का नाम- RIICO (राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम)
  • अप्लाई करने का माध्यम- केवल ऑनलाइन
  • ऑफिशियल वेबसाइट- riico.co.in
  • इस वैकेंसी के जरिए 98 पोस्ट पर कैंडिडेट्स चुने जाएंगे.

इन मुख्य पोस्ट पर होगी भर्ती

जूनियर इंजीनियर
सहायक लेखाधिकारी
कनिष्ठ सहायक
ड्राफ्ट्समैन ट

RIICO Vacancy Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

RIICO की इस वैकेंसी के लिए सभी कैंडिडेट्स 20 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

RIICO Recruitment Eligibility: क्या है एलिजिबिलिटी?

आयु सीमा (Age Limit)

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु सीमा (Minimum Age Limit) 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age Limit) 40 होनी चाहिए. SC, ST, OBC और महिलाओं को मैक्सिमम ऐज लिमिट में छूट दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • जूनियर इंजीनियर (JE)- सिविल या इलेक्ट्रिकल में डिग्री या डिप्लोमा
  • सहायक लेखाधिकारी- बी कॉम की डिग्री और लेखांकन का ज्ञान
  • जूनियर असिस्टेंट- 12वीं पास और कंप्यूटर का बेसिक सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT) है
  • अन्य पद- ड्राफ्ट्समैन और प्रोग्रामर जैसे पदों के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता मांगी गई है

RIICO Recruitment Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • RIICO की ऑफिशियल वेबसाइट riico.co.in पर लॉग इन करें.
  • पर्सनल जानकारी और एजुकेशनल डिटेल्स भरें.
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

एक जरूरी सलाह: अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से टेक्निकल दिक्कतें आने लगती हैं. ऐसे में समय रहते आवेदन कर लें.

RIICO Recruitment Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?

राजस्थान की इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए सेलेक्शन दो फेज की परीक्षा के बाद होगा. पहले फेज में रिटेन एग्जाम होगा. दूसरे फेज में टाइपिंग टेस्ट होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

यह भी पढ़ें- Google Internship 2026: यूजी और पीजी स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप का मौका, ऐसे करें Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola