Grade B के पदों पर रिजर्व बैंक ने निकाली शानदार भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Sep 2025 11:25 AM
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
RBI Grade B Recruitment 2025: RBI ने बीते रोज ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. डिटेल जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी. कुल 120 पदों के लिए ये वैकेंसी जारी की गई है. इसके लिए तीन फेज में परीक्षा होगी. तीनों चरणों की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को ही अंतिम रूप से सेलेक्ट किया जाएगा.
RBI Grade B Recruitment 2025: अगर आप भारतीय रिजर्व बैंक में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. RBI ने बीते रोज ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स का सेलेक्शन तीन फेज की परीक्षा के बाद किया जाएगा. फाइनल फेज में इंटरव्यू लिया जाएगा और इसके बाद ही कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.
RBI Grade B Recruitment Vacancy Details: कितने पदों पर निकली भर्ती?
आरबीआई की भर्ती करीब 120 पदों पर निकली है. इस भर्ती के तहत ग्रेड बी के पदों को भरा जाएगा. फिलहाल भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है. डिटेल जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.
RBI Grade B Recruitment: नोट कर लें महत्पूर्ण तारीख
- आरबीआई ग्रेड B अधिसूचना जारी होने की तारीख- 8 सितंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू – 10 सितंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे तक)
- आवेदन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे तक)
- आरबीआई ग्रेड B एडमिट कार्ड 2025 – अक्टूबर 2025
- ग्रेड B फेज-I परीक्षा तिथि – 18 और 19 अक्टूबर 2025
- फेज-II परीक्षा तिथि – 6 और 7 दिसंबर 2025
RBI Grade B Recruitment Age Limit: आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है. कैंडिडेट्स का जन्म 2 जुलाई 1955 से 1 जुलाई 2004 के बीच का होना चाहिए. वहीं M.Phil. कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और PhD छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 निर्धारित की गई है.
RBI Grade B Recruitment Selection Process: आरबीआई भर्ती की चयन प्रक्रिया
- Phase-I exam- Preliminary
- Phase-II exam- Mains
- Interview process
यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड की सैलरी कितनी? 8th Pay Commission से होगी मोटी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










