राज्य विधि और कृषि विभाग में निकली लैब असिस्टेंट की वैकेंसी, 12वीं पास भी कर सकते हैं Apply

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Jan 2026 4:33 PM

विज्ञापन

Rajasthan Lab Assistant Recruitment: लैब असिस्टेंट की AI जेनरेटेड तस्वीर

Rajasthan Lab Assistant Recruitment: RSMSSB ने लैब असिस्टेंट के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. 12वीं पास हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का गोल्डन चांंस है. इस वैकेंसी के जरिए आपको राजस्थान सरकार के विभिन्न विभाग और स्कूलों में लैब में काम करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

Rajasthan Lab Assistant Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लैब असिस्टेंट वैकेंसी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस वैकेंसी के जरिए राज्य में 804 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यह मौका खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे हैं.

12वीं पास हैं तो लैब में काम करने का मौका

लैब असिस्टेंट (Lab Assistant) और कनिष्ठ लैब असिस्टेंट (Junior Lab Assistant) के पोस्ट पर चुने गए कैंडिडेट्स को विभिन्न सरकारी विभागों जैसे कि कृषि विभाग, राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग और स्कूलों के लैब में कम करने का मौका मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है. यहां डिटेल देखें

Rajasthan Lab Assistant Recruitment: वैकेंसी से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • वैकेंसी का नाम: राजस्थान लैब असिस्टेंट वैकेंसी 2026
  • बोर्ड: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
  • कुल पद: 804
  • पद के नाम: लैब असिस्टेंट, कनिष्ठ लैब असिस्टेंट
  • योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष
  • आयु में छूट: आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा
  • नौकरी स्थान: राजस्थान के विभिन्न विभाग व स्कूल
  • नौकरी का प्रकार: सरकारी

RSSB Lab Assistant Recruitment Steps to Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर लैब असिस्टेंट की भर्ती को सर्च करें.
  • इस पर क्लिक करें और आवेदन करें.
  • डॉक्यूमेंट्स जमा करें और समबिट कर दें.

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का शानदार मौका! बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आज से करें Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola