सरकारी नौकरी का शानदार मौका! बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आज से करें Apply

Updated:
विज्ञापन

Bihar SI Vacancy: पुलिस की AI जेनरेटेड तस्वीर

Bihar SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. BPSSC सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है. यहां डिटेल देखें.

विज्ञापन

Bihar SI Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 78 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 27 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है.

आपके शहर में

विज्ञापन

SI Notification
Bihar SI Notification

Bihar SI Vacancy 2026 Details: मुख्य डिटेल

  • भर्ती संस्था – बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
  • पद का नाम – सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रोहिबिशन
  • कुल पद – 78
  • आवेदन शुरू – 27 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख – 27 फरवरी 2026 .
  • शैक्षणिक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन अनिवार्य
  • आयु सीमा – न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 37 से 42 वर्ष (वर्ग अनुसार)
  • चयन प्रक्रिया – प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन .

Bihar SI Vacancy Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?

चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी, जिसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है. ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह पुलिस विभाग में करियर बनाने का शानदार मौका है.

Bihar SI Vacancy Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Prohibition Department वाले सेक्शन में क्लिक करें.
  • यहां SI Prohibition Recruitment 2026 पर क्लिक करें.
  • Apply Online पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें .
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी बेसिक डिटेल भरें .
  • लॉगिन करने के बाद पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें .
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, डिग्री आदि) .
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करें .
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट या PDF सेव कर लें .

यह भी पढ़ें- रेलवे में आई बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 44000 से ज्यादा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन