PGCIL में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

Published by :Smita Dey
Published at :22 Apr 2026 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
PGCIL Recruitment 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

PGCIL Recruitment 2026: PGCIL ने डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर ऑफिसर के 670 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में सिलेक्ट कैंडिडेट्स की सैलरी 1 लाख से ज्यादा होगी. इस सरकारी नौकरी के लिए डिप्लोमा और ITI पास कैंडिडेट्स 11 मई तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

PGCIL Recruitment 2026: पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) में डिप्लोमा ट्रेनी की भर्ती का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत की इस महारत्न कंपनी ने नॉन एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा ट्रेनी (DT) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में कुल 670 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.

अगर आपने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए है. एप्लीकेशन प्रोसेस 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स PGCIL की ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 मई 2026 तक है. 

एलिजिबिलिटी और वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नामकुल पदकौन आवेदन कर सकता है? 
डिप्लोमा ट्रेनी – इलेक्ट्रिकल (DTE)479इलेक्ट्रिकल, पावर सिस्टम या इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.
डिप्लोमा ट्रेनी – सिविल (DTC)111मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.
डिप्लोमा ट्रेनी – सर्वे (DTS)09सर्वे इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सिविल डिप्लोमा (सर्वे सब्जेक्ट के साथ).
जूनियर ऑफिसर ट्रेनी – HR20BBA, BBM या BBS की डिग्री.
जूनियर ऑफिसर ट्रेनी – F&A36Inter CA या Inter CMA पास कैंडिडेट्स जिनके पास PG डिग्री/डिप्लोमा हो.
जूनियर ITI ट्रेनी – सर्वे15मान्यता प्राप्त बोर्ड से ITI (Surveyor) का सर्टिफिकेट.

PGCIL Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले PCGIL की ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर जाएं. 
  • Non Executive Recruitment 2026 लिंक खोलें. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट या डाउनलोड करा लें. 

PGCIL Recruitment 2026 Notification Check Here

आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स 

नॉन एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 27 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. इस भर्ती (PGCIL Recruitment 2026) में डिप्लोमा ट्रेनी इलेक्ट्रिकल (DTE) के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 24000 से 108000 रुपये प्रति महीने होगी.

यह भी पढ़ें: UPSSSC में ASO के 929 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola