UPSSSC में ASO के 929 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
UPSSSC ASO Recruitment 2026

सांकेतिक फोटो (Official website)

UPSSSC ASO Recruitment 2026: यूपी में ASO के पोस्ट पर कुल 929 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. इस भर्ती के लिए PET 2025 का स्कोर होना जरूरी है.

विज्ञापन

UPSSSC ASO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका निकाला है. अगर आप स्टेटिस्टिक्स या मैथ्स में रुचि रखते हैं, तो UP ASO भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है. एप्लीकेशन प्रोसेस 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. ASO के पोस्ट पर कुल 929 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 मई 2026 तक है. 

योग्यता (Eligibility Criteria)

  • PET स्कोर अनिवार्य: आपके पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए. बिना PET क्लियर किए आप इस मुख्य परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सकते.
  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्टेटिस्टिक्स, मैथ्स , इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) होनी चाहिए.
  • कंप्यूटर डिप्लोमा: कुछ पदों के लिए O लेवल का डिप्लोमा या कोई कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है.

आयु सीमा 

उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में निकली इस भर्ती में ASO पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

UPSSSC ASO Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पसवॉर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • इसके बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

UPSSSC ASO Recruitment 2026 Details Check Here

वैकेंसी डिटेल्स

कैटेगरीपदों की संख्या
General (अनारक्षित)311
OBC300
SC211
EWS62
ST12
कुल929

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 929 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसमें अनारक्षित (General) के लिए 311 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 300 पद, एससी (SC) के लिए 211 पद और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 62 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा एसटी (ST) के लिए 12 पद तय किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: CRPF में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola