NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Updated at : 10 Apr 2026 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026

पढ़ते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: engineering पास युवाओ के लिए NPCIL के तरफ से नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसमें एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 330 पदों पर भर्ती निकाली गई है. ऑनलाइन अप्लाई 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है.

विज्ञापन

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: NPCIL भारत सरकार का एक प्रमुख इंस्टीट्यूट है, जो न्यूक्लियर एनर्जी से इलेक्ट्रिसिटी बनाने का काम करता है. इस साल कंपनी ने इंजीनियरिंग के अलग-अलग स्ट्रीम्स के लिए वैकेंसी निकाली है. यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो GATE स्कोर के जरिए सीधा साइंटिफिक ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं.

NPCIL ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 330 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कैंडिडेट्स NPCIL की ऑफिशियल वेबसाइट npcil.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक है. 

योग्यता और आयु सीमा 

  • आपके पास रिलेटेड ब्रांच में कम से कम 60% मार्क्स के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.
  • इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपका सिलेक्शन GATE 2024, 2025 या 2026 के स्कोर के आधार पर होगा. आपके पास वैलिड गेट स्कोर होना अनिवार्य है.
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र लगभग 30 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026 Notice Check Here

वैकेंसी डिटेल्स 

इंजीनियरिंग ब्रांच कुल पद 
मैकेनिकल (Mechanical)125 
इलेक्ट्रिकल (Electrical)65
केमिकल (Chemical)40 
इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)50 
इंस्ट्रुमेंटेशन (Instrumentation)15 
सिविल (Civil)35 
कुल पदों की संख्या330 

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले NPCIL की ऑफिशियल वेबसाइट npcil.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Executive Trainee  Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • GATE रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें. 
  • अब अपना डिटेल्स डालकर फॉर्म भर सकते हैं. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: इंटरव्यू का झंझट नहीं, SECL में लिखित परीक्षा से 1055 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola