इंटरव्यू का झंझट नहीं, SECL में लिखित परीक्षा से 1055 पदों पर होगी भर्ती

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
इंटरव्यू का झंझट नहीं, SECL में लिखित परीक्षा से 1055 पदों पर होगी भर्ती

SECL Recruitment 2026: माइनिंग और इलेक्ट्रिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो SECL की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. इस वैकेंसी में कुल 1055 पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. एप्लीकेशन प्रोसेस 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी.

विज्ञापन

SECL Recruitment 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह कोल इंडिया की एक महत्वपूर्ण सहायक कंपनी है. अगर आप माइनिंग या इलेक्ट्रिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो SECL के इन 1055 पदों पर निकली यह वैकेंसी आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकती है.

इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स SECL की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in चेक कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 मई 2026 है. 

SECL Recruitment 2026: ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • आवेदन शुरू होने के बाद सबसे पहले SECL की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर SECL Mining Sirdar, Surveyor & Assistant Foreman Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी सारी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

पोस्ट का नाम (Post Name)कुल पद (Total)क्वालिफिकेशन 
माइनिंग सिरदार (Mining Sirdar T&S Grade-C)577• 10वीं पास (Matriculation) होने चाहिए. 
• माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री
डिप्टी सर्वेयर (Dy. Surveyor T&S Grade-C)43• 10वीं पास 
• माइनिंग या माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री
असिस्टेंट फोरमैन (Assistant Foreman – Electrical)435• 10वीं पास
• इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा

SECL Recruitment 2026 Notification Check Here

आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स 

SECL की इस भर्ती (SECL Recruitment 2026) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की स्टार्टिंग बेसिक पे सैलरी 47,000 प्रति महीने होगी. 

यह भी पढ़ें: NIC में साइंटिस्ट बनने का मौका, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola