ePaper

Maharashtra Police Vacancy: महाराष्ट्र पुलिस में 15000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें Apply

Updated at : 29 Oct 2025 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
Maharashtra Police Vacancy

महाराष्ट्र पुलिस वैकेंसी

Maharashtra Police Vacancy: अगर आप भी पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. महाराष्ट्र सरकार की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा रही है. राज्य सरकार ने 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऐलान किया है. युवाओं के लिए ये शानदार मौका है. आइए जानते हैं कि महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कैसे और कहां से आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Maharashtra Police Vacancy: देश के युवाओं में पुलिस की नौकरी का क्रेज रहता है. अगर आप भी पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. महाराष्ट्र सरकार की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा रही है. राज्य सरकार ने 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऐलान किया है. महाराष्ट्र पुलिस विभाग में सशस्त्र पुलिस, जेल कांस्टेबल, ड्राइवर सहित 15,631 रिक्तियां भर्ती की जा रही है. अगर आप भी इन भर्तियों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो पहले यहां से जानकारी हासिल कर लें. 

Maharashtra Police Vacancy: कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

महाराष्ट्र पुलिस की इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 29 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. वहीं अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 30 नवंबर 2025 तक का समय है. अप्लाई करने से पहले पोस्ट डिटेल से लेकर शैक्षणिक योग्यता तक देखें सभी डिटेल. 

  • पुलिस कांस्टेबल- 12,399
  • सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल- 2,393
  • जेल कांस्टेबल- 580
  • चालक कांस्टेबल- 234
  • बैंडमैन- 25

Maharashtra Police Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

महाराष्ट्र पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही कैंडिडेट्स का भारतीय होना जरूरी है. 

Maharashtra Police Vacancy Application Fees: कितना होगा आवेदन शुल्क?

महाराष्ट्र पुलिस की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है. जनरल वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये है. 

Maharashtra Police Vacancy Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?

महाराष्ट्र पुलिस की इस भर्ती के लिए चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा. पहले फिजिकल टेस्ट किया जाएगा जिसमें 40 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी होगा. इसके बाद लिखित परीक्षा भी होगी जिसमें एक पद के लिए लिखित परीक्षा में 10 उम्मीदवार का चयन किया जाएगा. तीसरा और अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का होगा. 

Maharashtra Police Vacancy Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले policerecruitment2025.mahait.org पर जाएं. 
  • यहां होम पेज पर भर्ती वाली लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करें. 
  • मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट्स को जमा करें. 
  • आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • अब फॉर्म जमा करें. 

यह भी पढ़ें- CLAT Exam: जल्दी करें Apply, क्लैट परीक्षा की लास्ट डेट है नजदीक 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola