CLAT Exam: जल्दी करें Apply, क्लैट परीक्षा की लास्ट डेट है नजदीक
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Oct 2025 8:08 AM
CLAT परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
CLAT Exam Registration Last Date: क्लैट परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल डॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) की ओर से क्लैट परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा के जरिए आप देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं.
CLAT Exam Registration Last Date: अगर आप भी क्लैट परीक्षा देने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है. क्लैट परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल डॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) की ओर से 31 अक्टूबर 2025 को क्लैट 2026 (CLAT 2026) के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac पर जाकर अप्लाई करें.
CLAT Exam Kya Hai: क्या है क्लैट परीक्षा?
क्लैट परीक्षा नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है. इस परीक्षा के जरिए कैंडिडेट्स को देश के बड़े और टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन मिलता है. इस परीक्षा के जरिए लॉ में विभिन्न कोर्सेज जैसे कि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिश लिया जाता है.
CLAT Exam Eligibility: क्लैट परीक्षा के लिए योग्यता
CLAT 2026 UG प्रोग्राम (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री) के लिए उम्मीदवार ने (10+2) या उसके समान परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों (आरक्षित कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 40 प्रतिशत तय किया गया है). उम्मीदवार के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है.
CLAT 2026 PG प्रोग्राम (एक वर्षीय एलएलएम डिग्री) के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री या उसके समान कोई डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो. एससी और एसटी कैटेगरी कर लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत है. उम्मीदवार के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है.
CLAT Exam How To Apply: कैसे करें अप्ला्ई?
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक CLAT 2026 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन करनेके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको दोबारा से लॉगिन करना होगा.
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी.
यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी होगी 35400 से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










