सरकारी बैंकों में 13217 पदों पर नौकरी पाने का मौका, Clerk PO समेत कई पदों पर आवेदन शुरू

IBPS RRB Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
IBPS RRB Recruitment 2025: बैंकों में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की तरफ से रिजनल रूरल बैंक (IBPS RRB) की तरफ से क्लर्क और पीओ समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
IBPS RRB Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने रिजनल रूरल बैंकों (IBPS RRB) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) समेत कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें कुल 13217 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.
जारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवारों को 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा. निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को समय पर रजिस्ट्रेशन कर लेना जरूरी है.
IBPS RRB Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- वहां “IBPS RRB Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब “न्यू रजिस्ट्रेशन” पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.
IBPS RRB CRP Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
IBPS RRB Application Fees: एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग (General), ओबीसी और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 175 रुपये तय किया गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में नौकरी पाने का यह मौका उन युवाओं के लिए बेहद खास है जो स्थिर करियर और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. इसमें चयनित उम्मीदवारों को बेहतर सैलरी, भत्ते और करियर ग्रोथ के अवसर मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग क्षेत्र में अब भी है Gender Gap, IIT में सिर्फ 20% लड़कियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










