इंजीनियरिंग क्षेत्र में अब भी है Gender Gap, IIT में सिर्फ 20% लड़कियां
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Sep 2025 9:48 AM
जेआईसी रिपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
JIC Report IIT: जेआईसी ने आईआईटी को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है. इसमें कई सारे खुलासे किए गए हैं. इनमें से एक है कि आईआईटी में महिला स्टूडेंट्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी कम है. इस वर्ष केवल 20 प्रतिशत महिलाओं ने आईआईटी में दाखिला लिया.
JIC Report IIT: 12वीं के बाद बहुत से छात्र इंजीनियर बनने का सपना लिए जेईई परीक्षा में शामिल होते हैं. लाखों की संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. लेकिन बहुत कम ही हैं, जो सफल हो पाते हैं. इनमें से कुछ ही हैं जो आईआईटी में दाखिला ले पाते हैं. क्या आप जानते हैं कि आईआईटी में दाखिला लेने वाली लड़कियों की संख्या काफी कम है. यह हम नहीं कह रहे. ये कहना है Joint Intelligence Committee (JIC) की रिपोर्ट का. संयुक्त कार्यान्वयन समिति ने बीटेक और आईआईटी से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईआईटी में दाखिला लेने वाली महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष उम्मीदवारों की संख्या की तुलना में काफी कम है.
महिला स्टूडेंट्स की संख्या कम
जेआईसी ने आईआईटी को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है. पुरुष उम्मीदवारों ने महिला उम्मीदवारों की तुलना में सबसे ज्यादा सीटों पर एडमिशन लिया है. पुरुष उम्मीदवारों को कुल 14, 524 सीटों पर एडमिशन मिला, जबकि महिला उम्मीदवारों ने 3,664 सीटों पर एडमिशन प्राप्त किया, जोकि कुल आवंटन का 20.15% है.
2020 की तुलना में बढ़ी संख्या
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम है. लेकिन इस वर्ष महिलाओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है. 2020 में जब कुल सीटें 16,061 थीं, तब 19.90% यानी 3,185 छात्राओं ने एडमिशन लिया था. ऐसे में महिला स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी है.
54378 छात्र हुए पास
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 मई को लगभग 155 शहरों के 258 केंद्रों पर जेईई एडवांस (JEE Advanced 2025) परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में इस परीक्षा में कुल 54378 अभ्यर्थी पास हुए. सभी पास कैंडिडेट्स ने जोसा काउंसलिंग में भाग लिया और एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें- JEE Advance टॉपर की पहली पसंद है IIT Bombay, इतने छात्रों ने लिया दाखिला
यह भी पढ़ें- JMI New Course: जर्मन और जापानी भाषा सीखे, JMI ने शुरू किया ये नया कोर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










