हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल बनने का एक और मौका, जल्द करें अप्लाई

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
HSSC Constable Recruitment 2026: यह रिक्रूट्मेंट उन कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन अवसर है, जो पहले अप्लाई नहीं कर पाए थे. कांस्टेबल पोस्ट पर 5500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 तक है.
HSSC Constable Recruitment 2026: अगर आप हरियाणा पुलिस में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. हरियाना स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 2026 की कांस्टेबल पोस्ट पर रिक्रूट्मेंट के लिए दोबारा अप्लाई करने का मौका दिया है. जिन कैंडिडेट्स से पहले आवेदन छूट गया था, उनके लिए यह सुनहरा मौका है.
इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल पोस्ट पर 5500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 16 मार्च 2026 से Re-Open कर दी गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 तक है. बहुत कम समय के लिए फॉर्म दोबारा खोले गए हैं, इसलिए बिना देरी किए आवेदन करना जरूरी है.
HSSC Constable Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें.
- लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एलिजिबिलिटी और आयु सीमा
कांस्टेबल पोस्ट (HSSC Constable Recruitment 2026) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना जरूरी है. 10वीं में हिन्दी या संस्कृत सब्जेक्ट होना चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स का कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) हरियाणा ग्रुप C पास होना अनिवार्य है. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 28 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में अअने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
HSSC Constable Recruitment 2026 Notice Check Here
सिलेक्शन प्रोसेस
इस रिक्रूट्मेंट में (HSSC Constable Recruitment 2026) सिलेक्शन कई स्टेज में होता है. सबसे पहले CET हरियाणा ग्रुप C के स्कोर के बेसिस पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. इसके बाद रिटन टेस्ट होता है, जिसमें जनरल नॉलेज, रिजनिंग, मैथ्स और हरियाणा GK जैसे सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं. रिटन एग्जाम के बाद फिजिकल टेस्ट लिया जाता है. फिर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होता है.
यह भी पढ़ें: बिहार में Law ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका, 70 हजार से ज्यादा सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




