बिहार में Law ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका, 70 हजार से ज्यादा सैलरी

Updated at : 15 Mar 2026 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC APO Vacancy 2026

BPSC APO Vacancy 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BPSC APO Vacancy 2026: यह रिक्रूट्मेंट लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक सुनहरा मौका है. ऑनलाइन अप्लाई 27 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 20 मार्च 2026 तक है. APO के पोस्ट पर सिलेक्ट होने कैंडिडेट्स की सैलरी 70 हजार से ज्यादा होगी.

विज्ञापन

BPSC APO Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और Law (LLB) की पढ़ाई कर चुके हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका है. BPSC Recruitment 2026 के तहत असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर  (APO) पोस्ट पर भर्ती निकली है. एप्लीकेशन प्रोसेस 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. इच्छुक कैंडिडेट्स BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूट्मेंट (BPSC APO Vacancy 2026) के जरिए बिहार सरकार के होम डिपार्टमेंट के अंतर्गत कुल 300 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. 

BPSC APO Vacancy 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Prosecution officer Recruitment 2026 लिंक को खोलें. 
  • अब अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अपना पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एग्जाम पैटर्न 

असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) पोस्ट की भर्ती के लिए एग्जाम तीन राउंड में कंडक्ट कराई जाती है. पहले प्रीलिम्स एग्जाम होता है. यह एग्जाम MCQ बेस्ड होती है. इसमें मुख्य रूप से जनरल नॉलेज और लॉ से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं. इस एग्जाम में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स मेन्स एग्जाम देते हैं. मेन्स एग्जाम डिस्क्रिप्टिव मोड में होती है. सबसे लास्ट में पास कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. 

सैलरी डिटेल्स 

असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के पोस्ट पर कुल 300 पदों की वैकेंसी निकाली गई है. इस रिक्रूट्मेंट (BPSC APO Vacancy 2026) के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 9 के तहत सैलरी मिलेगी. साथ ही DA, HRA और अन्य भत्ते भी शामिल होते हैं. 

यह भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक में SO के पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 23 मार्च तक करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola