HSSC CET 2025: हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन शुरू, ग्रुप सी पदों पर मिलेगी नोकरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 May 2025 2:51 PM
HSSC CET 2025
HSSC CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है. एचएसएसी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि CET 2025 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल अब लाइव हो गया है.
HSSC CET 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से बुधवार रात 11:59 बजे पोर्टल खुलने के बाद करीब 2 घंटे में ही अभ्यर्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
हरियाणा CET का फॉर्मेट आने के बाद से अब तक साल 2022 में सिर्फ एक बार ही CET परीक्षा आयोजित की गई है. अब साल 2025 में दूसरी बार CET आयोजित की जा रही है. ऐसे में तीन साल बाद यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. प्रदेश में ग्रुप सी और डी में भर्तियां CET के जरिए होती हैं
HSSC CET 2025: ऐसे करें आवेदन
- हरियाणा सीईटी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर जाकर Whats New पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Haryana CET-01/2025 के लिंक पर जाना होगा.
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें.
Haryana HSSC CET 2025 Application यहां डायरेक्ट कर सकते हैं.
HSSC CET Application Fees: कितनी है एप्लीकेशन फीस?
हरियाणा सीईटी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले एप्लीकेशन फीस जमा करना जरूरी है. इसमें आवेदन करने वाले जनरल और अन्य राज्य के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 500 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, हरियाणा का कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 250 रुपये जमा करने होंगे. फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं.
इस बार करीब 14 लाख युवाओं के सीईटी में हिस्सा लेने की उम्मीद है. इसमें हरियाणा के बाहर के युवा भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा. हरियाणा में सीईटी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, जिस पर 12 जून की रात 11:59 बजे तक युवा आवेदन कर सकेंगे. फीस जमा करने की तारीख 14 जून शाम 6 बजे तक है.
ये भी पढ़ें: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










