MP RTE Lottery Result 2025 OUT: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 May 2025 12:31 PM
MP RTE Lottery Result 2025
MP RTE Lottery Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए जारी आरटीई योजना का रिजल्ट जारी हो गया है. मध्य प्रदेश आरटीई अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन होता है. मध्य प्रदेश आरटीई योजना के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना लॉटरी रिजल्ट आज चेक कर सकेंगे.
MP RTE Lottery Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश आरटीई अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन होता है. इस स्कीम के लिए रिजल्ट जारी होने वाला है. मध्य प्रदेश आरटीई योजना के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rteportal.mp.gov.in पर जाना होगा. बता दें कि मध्य प्रदेश स्टेट स्कूल एजुकेशन की तरफ से इसका रिजल्ट जारी किया गया है.
मध्य प्रदेश आरटीई योजना का रिजल्ट जारी हो गया है. इसके लिए रिजल्ट ऑनलाइन यूट्यूब के माध्यम से जारी किया गया. MP RTE 2025 लॉटरी रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
MP RTE Lottery Result 2025: ऐसे चेक करें
- MP RTE 2025 लॉटरी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rteportal.mp.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा.
- अगले पेज पर YouTube के लिंक का ऑप्शन खुलेगा.
- अब आवेदन करने वाले अभिभावक रिजल्ट चेक करने के लिए वीडियो देख सकते हैं.
- वीडियो में हर सेट के लिए लॉटरी जारी की गई है.
MP RTE Lottery Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
25 फीसदी सीटों पर एडमिशन
उल्लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1) (C) के अंतर्गत, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में इस योजना के तहत एडमिशन होता है. इसमें वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है.
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयनित बच्चों को इस वर्ष प्रदेश के पात्र 18 हजार 422 निजी विद्यालयों की 93 हजार 822 सीटों पर प्रवेश मिलेगा. ऑनलाइन लॉटरी में शाला आवंटन के बाद चयनित बच्चों के अभिभावकों द्वारा 2 से 10 जून के मध्य उन्हें आवंटित शालाओं में जाकर अपने बच्चों का फ्री में प्रवेश कराना होगा.
ये भी पढ़ें: देश की पहली महिला पैरा कमांडो बनी हरियाणा की शेरनी, हिम्मत और जूनून से रचा इतिहास!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










