High Salary और काम कुछ नहीं! दुनिया की 5 मौज वाली नौकरी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Oct 2025 10:53 AM

विज्ञापन

दुनिया की आराम वाली नौकरियां (फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

High Paying Cool Jobs: दिन भर कड़ी मेहनत और पसीना बहाने के बाद भी बहुत से लोगों को मामूली सी सैलरी मिलती है. वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कुछ नहीं करते हैं और उन्हें काफी अच्छी सैलरी मिलती है. आज हम आपको कुछ ऐसे Unique Jobs के बारे में बताएंगे, जिनमें High Salary है.

विज्ञापन

High Paying Cool Jobs: काम और सैलरी न हो तो जीवन कैसे चले? हमारे बीच ऐसे कई लोग हैं जो एक दिन की सैलरी के लिए काफी मेहनत करते हैं. दिन भर कड़ी मेहनत और पसीना बहाने के बाद भी उन्हें मामूली सी सैलरी मिलती है. लेकिन निराश न हों. दुनिया में कई सारी नौकरियां ऐसी भी हैं, जहां खूब पसीना बहाने की जरूरत नहीं है. आज हम ऐसे ही अजीबों-गरीब जॉब्स (Unique Jobs In India) के बारे में जानेंगे, जिनमें कुछ नहीं करने के पैसे मिलते हैं और ये काफी मौज वाली नौकरियां हैं. 

गले लगाने की नौकरी (Job Of Cuddling Patient) 

 अब भले ही आपको पढ़कर ये थोड़ा अटपटा लग रहा होगा. लेकिन हकीकत में ऐसी एक नौकरी है, जिसमें आपको सिर्फ गले लगना है और इसके लिए आपको अच्छी सैलरी (Salary) मिलती है. दरअसल, विदेशों में कई ऐसे स्पेशलिस्ट होते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं. इनका काम होता है बीमार लोगों को कडल (Cuddle) करना और उन्हें गले लगाना. इस काम के लिए 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक चार्ज किया जाता है और हैरान की बात ये है कि ये कमाई सिर्फ एक दिन की है. 

फूड स्टाइलिस्ट (Food Stylist) 

अभी तक आपने हेयर, मेकअप और ड्रेस स्टाइलिस्ट सुना होगा. आज हम आपको फूड स्टाइलिस्ट के बारे में बताएंगे, जिनका काम होता है विज्ञापन और फोटोशूट्स के लिए व्यंजन को सजाना ताकि ये आकर्षक लगे. TV, फिल्मों, महंगे रेस्टोरेंट्स, होटल आदि में फूड स्टाइलिस्ट की काफी डिमांड होती है. इस काम को करने वाले की सैलरी लाखों में होती है. 

आइसक्रीम टेस्टर (Ice Cream Taster) 

यह अपने तरह का अनोखा जॉब है, जहां Ice cream को टेस्ट करने के लिए पैसे मिलते हैं. ऐसे व्यक्ति जिन्हें स्वाद की पहचान है और उन्हें Ice cream खाना पसंद है, उनके लिए ये नौकरी काफी अच्छी हो सकती है. हर नए फ्लेवर की जांच करना, उसकी सामग्री, बनावट और स्वाद पर ध्यान देना इनका काम है. इसके अलावा नए फ्लेवर तैयार करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर होती है. इस पेशे में लाखों में कमाई (High Salary Job) होती है. अच्छे अनुभव के साथ हर साल 28-30 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं. 

सोने की नौकरी (Job Of Sleeping)

जहां लोग ज्यादा सोने पर टोके जाते हैं, वहीं कुछ कंपनियां लोगों को सोने के लिए हायर करती हैं. दुनिया की अजीबों-गरीब जॉब की लिस्ट में एक ये भी शामिल है. दरअसल, कई ऐसे ब्रांड्स होते हैं जो सोफा की क्वालिटी और कंफर्ट चेक करने के लिए सोने वाले लोगों को काम पर रखती है, जो लंबे वक्त तक इन फर्नीचर पर आराम कर सकें और बताएं कि इसकी क्वालिटी कैसी है. 

लाइब्रेरियन (Librarian Jobs)

किताबों से है प्यार तो लाइब्रेरियन का काम कर सकते हैं. इसमें जिम्मेदारी होती है कि लाइब्रेरी की सारी सामग्री सही तरीके से सहेजी जाए और रिकॉर्ड्स अपडेट रहें. शुरुआती वेतन 20 से 30 हजार रुपये प्रति महीने होती है. लेकिन अनुभव और मास्टर डिग्री के साथ सालाना सैलरी कई गुना बढ़ जाती है. इसी के साथ आप सरकारी भर्ती (Sarkari Vacancy) के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. 

टेप ऑपरेटर (Tape Operator)

यह काम दिखने में बेहद आसान है. टेप बॉक्स के साथ एक कमरे में बैठकर उन्हें सर्वर पर डिजिटल रूप में अपलोड करना ही इसकी जिम्मेदारी है. यह काम पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों तरह से किया जा सकता है. इस काम के लिए प्रति घंटे करीब 2800 रुपये या उससे ज्यादा की सैलरी मिलती है. हालांकि, इसके लिए एक जगह पर बैठने की आदत होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- 60,000 सैलरी के लिए करें Apply, बढ़ गई इस Sarkari Naukri के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola