ePaper

60,000 सैलरी के लिए करें Apply, बढ़ गई इस Sarkari Naukri के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख  

Updated at : 01 Oct 2025 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
MP Police Recruitment

एमपी पुलिस रिक्रूटमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

MP Police Recruitment: एमपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. मध्य प्रेदश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स सभी डिटेल्स जान लें.

विज्ञापन

MP Police Recruitment: अगर आप पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. मध्य प्रेदश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए दूसरे राज्य के युवा भी आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पूरी जानकारी हासिल कर लें. 

MP Police Recruitment Last Date: अंतिम तारीख 

सभी कैंडिडेट्स 6 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई थी. आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 29 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए.

  • अधिकतम आयु सीमा (सामान्य/EWS व अन्य राज्य के उम्मीदवार): 33 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग: सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट

आवेदन शुल्क

  • सामान्य व अन्य राज्य के उम्मीदवार: 560 रुपये
  • आवेदन शुल्क (OBC/SC/ST वर्ग): 310 रुपये
  • पोर्टल शुल्क (सभी श्रेणी के लिए): 60 रुपये (अलग से)

MP Police Exam: इन शहरों में होगी परीक्षा 

इस भर्ती के तहत परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर किया जाएगा. परीक्षा भोपाल, इंदौर, खंडवा, जबलपुर, रतलाम, सतना, नीमच, रीवा, सागर, सीधी और उज्जैन में होंगी. वहीं परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- 14 अक्टूबर से शुरू होगी बिहार STET परीक्षा, देखें एडमिट कार्ड पर अपडेट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola