एकलव्य स्कूल में नॉन टीचिंग स्टाफ की 1620 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Oct 2025 7:50 PM
EMRS Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल की तरफ से नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1620 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाना होगा.
EMRS Recruitment 2025: राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1620 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
EMRS Recruitment 2025: कितने पदों पर भर्तियां?
EMRS नॉन-टीचिंग भर्ती 2025 के तहत कई प्रकार के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों और उनकी संख्या का विवरण इस प्रकार है:
– महिला स्टाफ नर्स: 550 पद
– हॉस्टल वार्डन (पुरुष): 346 पद
– हॉस्टल वार्डन (महिला): 289 पद
– अकाउंटेंट: 61 पद
– जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट: 228 पद
– लैब अटेंडेंट: 146 पद
How to Apply for EMRS Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: nests.tribal.gov.in
2- होमपेज पर “EMRS Non-Teaching Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
3- अब “Apply Online” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.
4- लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
5- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो).
6- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
EMRS Recruitment 2025 for Non Teaching Staff Notification PDF
सैलरी डिटेल्स
लैब अटेंडेट के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 1 के तहत सैलरी मिलेगी. इस पद पर सैलरी 18,000 रुपये से 56,000 रुपये तक होगी. वहीं, अकाउंटेंट के 61 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इस पद पर सेलेक्ट होने वालों को लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी. इस पद पर सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक होगी. सैलरी की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
यह भी पढ़ें: बिहार में नौकरी की बहार! जेल वार्डर के पद पर निकली शानदार Vacancy, देखें डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










