CISF में बंपर Vacancy, महिलाओं के लिए सिर्फ 10% सीट आरक्षित

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Dec 2025 10:06 AM

विज्ञापन

SSC Constable GD (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

SSC Constable GD Recruitment 2026 Female Vacancy: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने हाल ही में कांस्टेबल, CAPFs, SSF समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत विभिन्न पोस्ट पर महिलाओं के लिए सीट आरक्षित (Women Reservation) की गई हैं.

विज्ञापन

SSC Constable GD Recruitment 2026 Female Vacancy: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने हाल ही में कांस्टेबल, CAPFs, SSF समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल25,487 पदों पर नियुक्ति होगी. एसएससी की पूरी कोशिश है कि जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में महिलाओं की बराबर की भागीदारी हो. ऐसे में SSC ने इस बार की भर्ती में महिलाओं के लिए अलग से सीट रिजर्व की है. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते  हैं तो आइए जानते हैं कि SSC GD के तहत किन पोस्ट के लिए कितनी भर्ती निकाली गई है और महिलाओं के लिए अलग से कितनी सीटें रिजर्व की गई है. 

SSC Constable GD Recruitment 2026: कुल कितने पद पर वैकेंसी निकली है? 

पहले तो जानते हैं कि SSC GD कांस्टेबल की इस भर्ती के जरिए कुल कितने पदों पर भर्ती होगी और किन पोस्ट के लिए कितनी वैकेंसी है 

  • कुल -25,487
  • BSF- 616
  • CISF- 14,595
  • CRPF- 5,490
  • SSB- 1,764
  • ITBP- 1,293
  • Assam Rifles- 1,706
  • SSF- 23

SSC Constable GD Recruitment: महिलाओं के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?

PostMale VacanciesFemale VacanciesTotal Vacancies
Border Security Force (BSF)52492616
Central Industrial Security Force (CISF)13,1351,46014,595
Central Reserve Police Force (CRPF)5,3661245,490
Sashastra Seema Bal (SSB)1,76401,764
Indo-Tibetan Border Police (ITBP)1,0991941,293
Assam Rifles (AR)1,5561501,706
Secretariat Security Force (SSF)23023
Total23,4672,02025,487

SSB और SSF में महिलाओं के लिए Zero सीट्स

आप देख सकते हैं सबसे ज्यादा पदों पर CISF में भर्ती निकाली गई है, कुल 14,595. इनमें महिलाओं के लिए बस 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं. वहीं SSB और SSF जैसे पोस्ट पर महिलाओं के लिए एक भी पद नहीं है. अन्य जैसे कि BSF में महिलाओं के लिए 92 सीट, CRPF की कुल भर्ती 5,490 में से 124 सीट, ITBP की कुल भर्ती 1,293 में से 194 सीट और असम राइफल्स (AR) में 1,706 पदों में से 150 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में SDM, DSP बनने का मौका, स्टेट सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola