छत्तीसगढ़ में SDM, DSP बनने का मौका, स्टेट सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Dec 2025 1:39 PM
CGPSC SSE Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
CGPSC SSE Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की तरफ से इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 238 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
CGPSC SSE Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में स्टेट सर्विस परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. CGPSC SSE Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार 238 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है. अगर आप SDM, DSP या नायब तहसीलदार बनने का सपना देख रहे हैं तो यह मौका बिल्कुल भी नहीं चूकना चाहिए.
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं. प्रीलिम्स परीक्षा की संभावित तारीख 22 फरवरी 2026 रखी गई है. आपके पास तैयारी के लिए अच्छा खासा समय है. जो भी कैंडिडेट आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें समय रहते वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना जरूरी है.
CGPSC SSE Recruitment 2025: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर State Service Examination 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Apply Online पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें.
- अपनी डिटेल्स भरने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
CGPSC SSE Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
CGPSC SSE Recruitment 2025: भर्ती की डिटेल्स
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन यानि CGPSC ने स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 238 पदों पर भर्तियां होंगी. इनमें SDM के 14 पद, DSP के 28 पद और नायब तहसीलदार के 51 पद शामिल हैं. बाकी पद अलग-अलग विभागों में हैं जिनका विवरण ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिया गया है. यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.

Chhattisgarh SSE Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
CGPSC SSE के लिए आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो. इसके अलावा आयु सीमा और आरक्षण से जुड़ी जानकारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से दी गई है. छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा. यह परीक्षा तीन चरणों- प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू में होती है.
यह भी पढ़ें: टेक्निकल और सपोर्ट विभाग में HCL ने निकाली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा होगी Salary
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










