टेक्निकल और सपोर्ट विभाग में HCL ने निकाली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा होगी Salary

HCL वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
HCL Vacancy 2025: हिंदूस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने कुल 66 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स 17 दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, सैलरी और अन्य डिटेल देखें.
HCL Vacancy 2025: हिंदूस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने (E-0 ग्रेड) के अंतर्गत टेक्निकल और सपोर्ट विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी इच्छुक कैंडिडेट्स 27 नवंबर 2025 से लेकर 17 दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 64 जूनियर मैनेजर के पदों पर नियुक्ति होगी और सैलरी लाखों में होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए अप्लाई (Apply) करने के लिए कैंडिडेट्स को किन जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा.
HCL Vacancy 2025: इन विभाग में होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभाग जैसे कि माइनिंग, जीयोलॉजी, सर्वे, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, मिनरल प्रोसेसिंग, फाइनेंस, एचआर, एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ और मैटेरियल, एनवायरमेंट में नियुक्ति होगी.
HCL Notice: यहां देखें भर्ती का नोटिफिकेशन
HCL Vacancy 2025: देखें कैटेगरी वाइज पद
इस भर्ती के जरिए कुल 66 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें से एससी के लिए 10 और एसटी के लिए 6 पद आरक्षित हैं. वहीं OBC (NCL) के लिए 16 पद हैं और EWS के लिए 6 पद आरक्षित हैं. जनरल कैटेगरी के लिए 26 पद आरक्षित हैं. PwBD कैंडिडेट्स के लिए 4 पद आरक्षित हैं.
HCL Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है.
- माइनिंग- माइनिंग इंजीनियरिंग की हो
- फाइनेंस- एमबीए और फाइनेंस में पीजी डिप्लोमा और साथ ही 2 सालों का काम का अनुभव
- एचआर- 5 सालों के अनुभव के साथ ग्रेजुएशन या फिर HR में MBA/PG और 2 सालों का अनुभव
HCL Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
जनरल, OBC, EWS कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. अन्य सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छूट मिली है.
HCL Vacancy Selection Process: क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
इस वैकेंसी के तहत सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. जनरल और OBC कैंडिडेट्स के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है. वहीं SC/ST/PwBD के लिए 20% कम-से-कम क्वालिफाइंग मार्क्स तय किया गया है.
HCL Junior Manager Salary: क्या होगी सैलरी?
इस भर्ती के तहत चुने गए कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 30,000 रुपये प्रति महीने का बेसिक पे मिलेगा. वहीं पे स्केल 30,000–3%–1,20,000 के बीच होगा. इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स को 3 साल का बॉन्ड साइन करना पड़ेगा. वहीं सैलरी के अलावा कई सारी सुविधाएं भी मिलेंगी.
यह भी पढ़ें- Prasar Bharti Recruitment 2025: प्रसार भारती में नौकरी का मौका! 50 की उम्र वाले भी कर सकते हैं Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










