Prasar Bharti Recruitment 2025: प्रसार भारती में नौकरी का मौका! 50 की उम्र वाले भी कर सकते हैं Apply

प्रसार भारती वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
Prasar Bharti Recruitment 2025: दूरदर्शन केंद्र हैदराबाद (प्रसार भारती) ने वैकेंसी निकाली है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2025 है. इस भर्ती के जरिए एडिटर और कॉपी एडिटर के पोस्ट भरे जाएंगे. अगर आप भी मीडिया और पत्रकारिता के फील्ड में नौकरी पाना चाहते हैं ये सुनहरा मौका है.
Prasar Bharti Recruitment 2025: दूरदर्शन केंद्र हैदराबाद (प्रसार भारती) ने वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के तहत असिस्टेंट, कॉपी एडिटर और अन्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 15 दिसंबर 2025 तक का समय है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे डिटेल देख लें. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अगर नौकरी की तलाश है तो ये खबर आपके काम की है.
Prasar Bharti Recruitment Post Details: किन पोस्ट पर निकली है भर्ती?
इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति होगी. यहां देखें सभी पोस्ट-
- तेलुगु न्यूज रीडर
- उर्दू न्यूज रीडर
- वीडियो एडिटर (तेलुगु और उर्दू)
- सहायक न्यूज एडिटर (तेलुगु और उर्दू),
- कॉपी एडिटर (तेलुगु और उर्दू)
- असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर (तेलुगु और उर्दू)
- ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट
Prasar Bharti Recruitment Notice: यहां देखें नोटिस
Prasar Bharti Recruitment Age Limit: आयु सीमा
प्रसार भारती की इस वैकेंसी के तहत विभिन्न पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है.
Prasar Bharti Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा की तरह ही शैक्षणिक योग्यता भी सभी पोस्ट के लिए अलग-अलग है. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक या डिप्लोमा डिग्री है. वहीं जिस भाषा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसमें अच्छी पकड़ होनी चाहिए. साथ ही हिंदी और इंग्लिश की भी जानकारी होनी चाहिए. सभी पोस्ट के लिए मीडिया बैकग्राउंड वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.
Prasar Bharti Recruitment 2025: कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2025 तय की गई है. समय रहते फॉर्म भर लें.
Prasar Bharti Recruitment Selection process: कैसे होगा चयन?
प्रसार भारती की इस भर्ती के लिए चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगी. यहां देखें-
- लिखित परीक्षा (MCQ वर्णनात्मक)
- इंटरव्यू
- स्क्रीन टेस्ट/ऑडिशन
- वॉयस टेस्ट
- कंप्यूटर-आधारित परीक्षा
- ग्रुप डिस्कशन
- एडिटिंग सॉफ्टवेयर टेस्ट
Prasar Bharti Recruitment Salary: कितनी होगी सैलरी?
- तेलुगु न्यूज रीडर- फ्रेशर (1875 रुपये प्रति दिन), 3 सालों का अनुभव (2400 रुपये प्रति दिन)
- उर्दू न्यूज रीडर- फ्रेशर (1875 रुपये प्रति दिन), 3 सालों का अनुभव (2400 रुपये
- वीडियो एडिटर (तेलुगु और उर्दू)- 1500 रुपये प्रति दिन
- सहायक न्यूज एडिटर (तेलुगु और उर्दू)- 2400 रुपये प्रति दिन
- कॉपी एडिटर (तेलुगु और उर्दू)- 1500 रुपये प्रति दिन
- असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर (तेलुगु और उर्दू) – 2100 रुपये प्रति दिन
- ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट -1500 रुपये प्रतिदिन
Prasar Bharti Recruitment How To Apply: कैसे करें अप्लाई?
इस भर्ती के लिए आवेदन स्पीड पोस्ट के जरिए करना होगा. वहीं ऑनलाइन फॉर्म ईमेल के माध्यम से भेजा जा सकता है. फॉर्म के साथ अपनी CV भी जमा कर सकते हैं. निर्धारित फॉर्म (Annexure I-A) जमा करना अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें- RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










