Bihar Police Salary: बिहार पुलिस में इस पद के लिए 60000 रुपये तक है सैलरी, बस आना चाहिए ये काम
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Jul 2025 6:15 PM
Bihar Police Salary
Bihar Police Salary: बिहार पुलिस में भर्ती होने का सपना कई युवा देखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं हाल ही में बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत 10वीं-12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि ड्राइवर कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है.
Bihar Police Salary: बिहार में सरकारी नौकरी करने का सपना है तो ये खबर आपके काम की है. हाल ही में बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती निकाली गई थी. अब आप में से कई होंगे जो सोच रहे हैं कि पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की सैलरी (Police Driver Constable Salary) क्या है. इस भर्ती के लिए आवेदन किए जा रहे हैं. लेकिन आवेदन करने से पहले आइए, जानते हैं सैलरी स्ट्रक्चर क्या है-
Bihar Police Recruitment: ड्राइवर के लिए निकली बिहार पुलिस में भर्ती
हाल ही में केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर भर्ती निकाली है. ड्राइवर कांस्टेबल (Driver Constable) की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2025 है. अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास 10वीं-12वीं की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए.
Bihar Police Salary: जानिए कितनी मिलती है सैलरी
CSBC के तहत बिहार पुलिस में चुने जाने वाले ड्राइवर कांस्टेबल को सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाती है. ऐसे में इनकी सैलरी करीब 21,700 से लेकर 69,100 प्रति महीने हो सकती है. इसके अलावा कैंडिडेट्स को कई प्रकार के महंगाई भत्ते, यात्रा भत्ता और मकान किराया भत्ता आदि मिलेंगे.
यह भी पढ़ें- RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार! विभिन्न विभाग के तहत 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
यह भी पढ़ें- 20000 रुपये हर महीने पॉकेट में, BHU में Internship का सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










