20000 रुपये हर महीने पॉकेट में, BHU में Internship का सुनहरा मौका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Jul 2025 4:00 PM
BHU Internship 2025
BHU Internship 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं. बीएचयू के साथ काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इंटर्नशिप के तहत हर महीने कैंडिडेट्स को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. अगर आपको भी बीएचयू के इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना है तो पूरी खबर पढ़ें-
BHU Internship 2025 Registration Last Date: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. बीएचयू ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं. इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई है.
BHU Internship 2025: केवल पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई
बीएचयू की ये इंटर्नशिप Institution of Eminence (IoE) स्कीम का हिस्सा है. इसके तहत प्रत्येक वर्ष छात्रों को बीएचयू के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलता है और उनमें स्किल्स विकसित किए जाते हैं. हालांकि, ये सिर्फ और सिर्फ बीएचयू के पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए है.
BHU Internship 2025 Vacancy Details: पदों का विवरण
BHU की इस इंटर्नशिप के जरिए 110 सीट्स पर कैंडिडेट्स का चुनाव होगा. ये पद लाइब्रेरी, शारीरिक शिक्षा, शिक्षा, परफॉर्मिंग आर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, विजुअल आर्ट्स, कॉमर्स और एक्सटर्नल कम्युनिकेशन के तहत हैं.
- लाइब्रेरी- 20 पद
- फिजिकल एजुकेशन- 10
- एजुकेशन स्ट्रीम – 10
- परफॉर्मिंग आर्ट्स- 20
- विजुअल आर्ट्स- 20
- कॉमर्स स्ट्रीम – 20
- एक्सटर्नल कम्युनिकेशन- 10 पद
BHU Internship 2025: योग्यता और आयु सीमा
बीएचयू की इस इंटर्नशिप के तहत केवल वो कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं जो बीएचयू से पढ़ाई कर रहे हैं. स्टूडेंट्स का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के फाइनल वर्ष में होना जरूरी है. साथ ही छात्र का बैकलॉग नहीं लगा होना चाहिए. वहीं आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 28 वर्ष (जनरल कैटेगरी) के लिए होनी चाहिए. वहीं SC/ST और OBC वालों को आयु सीमा में छूट दी गई है.
- बीएचयू का छात्र होना जरूरी है
- पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन
- पीजी कोर्स के फाइनल वर्ष वाले भी कर सकते हैं आवेदन
- स्टूडेंट्स का बैकलॉग नहीं होना चाहिए
BHU Internship Stipend: हर महीने मिलेंग इतने रुपये
बीएचयू की इस इंटर्नशिप के तहत प्रत्येक उम्मीदवार को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इंटर्नशिप 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों का चयन अकैडमिक परफॉर्मेंस और व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
BHU Internship 2025 Steps To Apply: इस तरह करें आवेदन
बीएचयू की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन करने के लिए फॉर्म भरकर इसे संबंधित विभाग में सबमिट करें. आवेदन 21ं जुलाई 2025 से पहले तक कर लें. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- 10वीं पास के लिए डीआरडीओर के साथ काम करने का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेगी अच्छी Stipend
यह भी पढ़ें- RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार! विभिन्न विभाग के तहत 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










