ePaper

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Updated at : 29 Aug 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
AAI Recruitment 2025

AAI Recruitment 2025

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होकर 27 सितंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार aai.aero पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन GATE स्कोर के आधार पर होगा.

विज्ञापन

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है. संस्था ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 976 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 28 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

भर्ती का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी:

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 11 पद
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- सिविल): 199 पद
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल): 208 पद
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 527 पद
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): 31 पद

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या एमसीए होना आवश्यक है. चयन प्रक्रिया GATE स्कोर के आधार पर की जाएगी. अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.

वेतनमान और शुल्क

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40,000 – 1,40,000 रुपए का वेतनमान मिलेगा. आवेदन शुल्क 300 रुपए रखा गया है. हालांकि, महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी, एक्स-सर्विसमैन और AAI में एक साल की अप्रेंटिसशिप कर चुके अभ्यर्थियों को शुल्क जमा नहीं करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले aai.aero पर जाएं.
  • भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें.

करियर का अवसर

यह भर्ती न केवल नौकरी का अवसर है, बल्कि युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका भी है. GATE स्कोर रखने वाले इंजीनियरिंग और आईटी पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के लिए यह मौका बेहद खास माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: AI बनेगा गांवों का मास्टरजी, जानें कैसे बदल रही है पढ़ाई की तस्वीर

यह भी पढ़ें: Success Story: बिहार की बेटी का कमाल, गटर किनारे कपड़े बेचने वाली युवती आज अधिकारी के पद पर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola