JNUSU Election 2025: जेएनयू में वोटिंग कल, 4 पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Nov 2025 7:35 PM
JNUSU Election 2025: जेएनयू का कैंपस
JNUSU Election 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र राजनीति का माहौल एक बार फिर गर्म है. लंबे प्रचार अभियान और बहसों के बाद अब चुनावी रण तय हो चुका है. सोमवार तड़के प्रचार अभियान समाप्त हो गया और मंगलवार को मतदान होगा. इस बार भी मुकाबला वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच काफी दिलचस्प रहने वाला है.
JNUSU Election 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र संघ चुनाव में सोमवार को हुई ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट’ ने पूरे कैंपस का माहौल चुनावी रंग में रंग दिया. स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर खचाखच भरा हुआ था, जहां छह उम्मीदवारों ने अपने विचार रखे. इनमें वामपंथी गठबंधन से आइसा, एसएफआई और डीएसएफ के प्रतिनिधि शामिल थे.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र संघ चुनाव (JNUSU Election 2025) से पहले इस बहस के बाद ‘नो कैंपेनिंग’ अवधि शुरू हो गई. ऐसे में अब कोई भी प्रचार नहीं किया जा सकता. ABVP, NSUI, पीएसए, दिशा स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन और स्वतंत्र पैनल के उम्मीदवारों ने भी अपनी बात रखी.
JNUSU Election 2025: दो सत्रों में होगा मतदान
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में मतदान 4 नवंबर को दो चरणों में कराया जाएगा. पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. मतदान खत्म होने के बाद रात 9 बजे से मतगणना शुरू होगी. सभी की नजरें 6 नवंबर पर टिकी हैं, जब अंतिम रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
कड़ी सुरक्षा में वोटिंग
हर साल की तरह इस बार भी मुकाबला मुख्य रूप से वामपंथी छात्र संगठनों (AISA, SFI, DSF) और ABVP के बीच है. वामपंथी गुट छात्र अधिकारों, फीस में बढ़ोतरी और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर वोट मांग रहा है. वहीं, ABVP ने इस बार “प्रदर्शन और राष्ट्रवाद” को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है. एबीवीपी का प्रचार इस बार काफी आक्रामक रहा और सोशल मीडिया से लेकर कैंपस की दीवारों तक इसका असर दिखा.
JNU प्रशासन ने मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली है. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे कैंपस में पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं. छात्रों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि JNU के छात्र संघ चुनाव देशभर के विश्वविद्यालयों में एक मिसाल माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: ये हैं MBA के टॉप कॉलेज, 80-90 Percentile पर मिलता है एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










