झारखंड के स्कूलों में तंबाकू खाना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना

Jharkhand School: स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने का फैसला (सांकेतिक फोटो)
Jharkhand School Tobacco Free: स्कूल में कार्यरत किसी भी कर्मी द्वारा तंबाकू का सेवन करने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इस नियम से न केवल बच्चों को नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी बल्कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासन और सकारात्मक वातावरण भी बनेगा. तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के लिए तंबाकू नियंत्रण […]
Jharkhand School Tobacco Free: स्कूल में कार्यरत किसी भी कर्मी द्वारा तंबाकू का सेवन करने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इस नियम से न केवल बच्चों को नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी बल्कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासन और सकारात्मक वातावरण भी बनेगा. तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के लिए तंबाकू नियंत्रण कमेटी का गठन किया जाएगा.
Jharkhand School Tobacco Free: स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी
जो स्कूल इस गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करेंगे, उनके प्रधानाध्यापक को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा. 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सराहा जाएगा. इससे अन्य स्कूलों को भी इस दिशा में कदम उठाने की प्रेरणा मिलेगी.
यह पहल बच्चों को तंबाकू और नशे से बचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है. जब शिक्षक और कर्मचारी खुद तंबाकू सेवन से दूर रहेंगे तो छात्र भी ऐसी आदतों से बचेंगे. इस तरह से स्कूल परिसर में एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार होगा जो बच्चों की पढ़ाई और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होगा.
टोबैको मॉनिटर बनाया जाएगा
झारखंड शिक्षा विभाग ने स्कूलों (Jharkhand Schools) में तंबाकू मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत हर स्कूल में एक तंबाकू नियंत्रण कमेटी बनाई जाएगी जिसमें शिक्षक, छात्र, अभिभावक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
नौवीं से 12वीं तक के छात्रों में से एक को टोबैको मॉनिटर नियुक्त किया जाएगा जो नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा. साथ ही सभी स्कूलों को अपने परिसर से 100 गज की दूरी तक पीली लाइन से मार्किंग कराने का निर्देश दिया गया है. इस सीमा के भीतर किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद बेचने या सेवन करने पर सख्त रोक होगी.
यह भी पढ़ें: कक्षा 2 से 11वीं तक पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कहानी, तैयार हुआ सिलेबस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










