दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती, 7565 पदों पर होगी भर्तियां

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :23 Sep 2025 11:30 AM
विज्ञापन
Delhi Police Constable Recruitment 2025

Delhi Police में कांस्टेबल की भर्ती (सांकेतिक फोटो)

Delhi Police Constable Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 7565 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इच्छुक उम्मीदवार SSC Exam की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Delhi Police Constable Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने Delhi Police में Constable भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 7565 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी.

Delhi Police Constable Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 22 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 22 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 29-31 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. यह केवल सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को देना होगा. जबकि महिलाएं, SC/ST उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिक शुल्क भुगतान से पूरी तरह मुक्त रहेंगे. शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ही किया जा सकेगा.

Delhi Police Constable Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Delhi Police Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • नए यूजर को Register Now पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भरनी होंगी.
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
  • यदि शुल्क लागू होता है तो ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें.
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.

Delhi Police Constable Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास सर्टिफिकेट होना चाहिए. हालांकि बैंड्समैन, बुगलर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर और दिल्ली पुलिसकर्मियों के बेटों के लिए 11वीं पास भी मान्य होगी. पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि उनके पास LMV (मोटरसाइकिल या कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो.

यह भी पढ़ें: BSF में 1000 से अधिक पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द कर लें Apply 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola