BSF में 1000 से अधिक पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द कर लें Apply

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
BSF Constable Recruitment: बीएसएफ ने कुछ समय पहले हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास अब आखिरी के कुछ दिन बचे हैं. अप्लाई करने से पहले अंतिम तारीख, शैक्षणिक योग्यता और अन्य डिटेल्स देख लें.
BSF Constable Recruitment: बीएसएफ में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ने कुछ समय पहले हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं. अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आवेदन करने से पहले इस भर्ती संबंधित सभी डिटेल जान लें.
BSF Constable Recruitment Last Date: इस तारीख तक करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2025 तय की गई है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं.
BSF Constable Recruitment Post Details: किन पदों पर निकली है भर्ती
बीसीएफ की इस भर्ती के जरिए कुल 1121 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
- Radio Operator (RO) — 910 पद
- Radio Mechanic (RM) — 211 पद
BSF Constable Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
Radio Operator / RO के लिए
12वीं पास जिसमें Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) विषय होंगे और कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक हों
अथवा
10वीं पास + संबंधित trade में 2-वर्ष का ITI प्रमाण पत्र (Radio & Television, Electronics Engineering, COPA, Data Entry आदि).
Radio Mechanic / RM के लिए
12वीं पास होनी चाहिए PCM विषयों के साथ, 60% अंक; या
10वीं + ITI trade में प्रसिद्ध trade certificate जैसे Electrician, Fitter, Electronics System Maintenance, Computer Hardware, Mechatronics आदि.
BSF Constable Recruitment Steps To Apply: आवेदन कैसे करें
- आवेदनकर्ता BSF की भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं.
- आवेदन शुरू होने की तिथि 24 अगस्त 2025 है और अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है.
- आवेदन पत्र भरने से पहले अधिसूचना पढ़ें जिसमें उम्र सीमा, फीस, दस्तावेज आदि पूरी जानकारी होगी.
- आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज (शिक्षा प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो-सिग्नेचर आदि) तैयार रखें.
यह भी पढ़ें- बैंक में बनना है Clerk और PO, आज ही करें अप्लाई, 13294 पदों पर निकली भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










