बैंक में बनना है Clerk और PO, आज ही करें अप्लाई, 13294 पदों पर निकली भर्ती 

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :21 Sep 2025 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
IBPS Vacancy 2025

आईबीपीएस वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

IBPS Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क और पीओ के पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को बता दें कि आज अंतिम तारीख है. अप्लाई करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, पदों का विवरण, महत्वपूर्ण तारीख, आयु सीमा जैसी डिटेल्स देख लें.

विज्ञापन

IBPS Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने कुछ समय पहले देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क और पीओ के पदों पर भर्ती निकाली थी. आज यानी कि 21 सितंबर 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आखिरी मौका है. अप्लाई करने से पहले योग्यता, आयु सीमा जैसी सभी डिटेल देख लें.

IBPS Vacancy Date: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख

रजिस्ट्रेशन शुरू- 1 सितंबर 2025
रजिस्ट्रेशन समाप्त- 21 सितंबर 2025
फीस भुगतान की अवधि- 1 सितंबर से 21 सितंबर 2025
एप्लीकेशन फॉर्मएडिट विंडो- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद
प्रीलिम्स परीक्षा- नवंबर 2025
प्रीलिम्स रिजल्ट- दिसंबर 2025/जनवरी 2026
मेंस परीक्षा- दिसंबर 2025/ फरवरी 2026

IBPS Vacancy Post Details And Eligibility: पद और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,294 पदों पर नियुक्ति होगी। पदों और उनकी योग्यता इस प्रकार है-

मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) – 8022 पद
योग्यता: किसी भी विषय से स्नातक

ऑफिसर स्केल-I – 3928 पद
योग्यता: किसी भी विषय से स्नातक

जनरल बैंकिंग ऑफिसर (मैनेजर) स्केल-II – 1142 पद
योग्यता: न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक + 2 साल का अनुभव

आईटी ऑफिसर स्केल-II – 87 पद
योग्यता: इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार/कंप्यूटर साइंस/आईटी में स्नातक (50% अंक) + 1 साल का अनुभव

ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II – 16 पद
योग्यता: सीए या एमबीए (फाइनेंस) + 1 साल का अनुभव

मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II (MBA) – 15 पद
योग्यता: मार्केटिंग में एमबीए + 1 साल का अनुभव

एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II (MBA) – 50 पद
योग्यता: कृषि/बागवानी/डेयरी/पशु विज्ञान/मत्स्यपालन/इंजीनियरिंग में स्नातक + 2 साल का अनुभव

ऑफिसर स्केल-III – 202 पद
योग्यता: न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक + 5 साल का अनुभव

IBPS Vacancy Age Limit: आयु सीमा

  • ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष

IBPS Vacancy Selection Process: चयन प्रक्रिया

ऑफिसर स्केल-। के पद पर प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा. वहीं ऑफिस असिस्टेंट के पद पर प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम के आधार पर चयन होगा. ऑफिसर स्केल- II और III के पद पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा.

IBPS Vacancy Application Fees: आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं अन्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए 850 रुपये का शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें- प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola