Jharkhand B.ed College: चार राउंड काउंसलिंग के बाद भी राज्य के 136 बीएड कॉलेज में तीन हजार सीटें खाली

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand B.ed College

झारखंड राज्य में बी. एड कॉलेजों में चार राउंड की काउंसलिंग के बाद भी अब तक तीन हजार से सीटें खाली हैं, यहां देखें डिटेल्स.

विज्ञापन

Jharkhand B.ed College: राज्य के 136 बीएड कॉलेज में सत्र 2024-26 में 13600 सीटों पर नामांकन के लिए चार राउंड काउंसलिंग के बाद भी लगभग तीन हजार सीटें खाली रह गयी हैं. सीटें खाली रहने की स्थिति में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने नामांकन लेने से छूटे या बचे हुए अभ्यर्थियों को अपनी इच्छानुसार कॉलेज में नामांकन लेने का मौका दिया है. अभ्यर्थी 11 से 17 नवंबर 2024 तक अपनी इच्छानुसार वैसे कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां सीटें बची हुई हैं. इसके बाद संबंधित संस्थान कोटिवार रिक्ति के आधार पर आवेदन किये गये अभ्यर्थियों के मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी करेगा. सूची के आधार पर अभ्यर्थी 23 नवंबर 2024 तक नामांकन ले सकते हैं. इसके बावजूद अगर इच्छानुसार कॉलेज में नामांकन नहीं होता है, तो अभ्यर्थी अन्य वैसे कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन कर 30 नवंबर 2024 तक नामांकन ले सकते हैं. आवेदन में अभ्यर्थी को सीएमएल रैंक दर्ज करना होगा. उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बीएड/एमएड/बीपीएड कोर्स में इस ओपन नामांकन प्रक्रिया में विवि प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है. पर्षद के अनुसार नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी पाये जाने पर विवि प्रतिनिधि सहित संबंधित कॉलेज के प्राचार्य पर कार्रवाई की जायेगी.

सबसे अधिक सीटें प्राइवेट कॉलेजों में रिक्त

चार राउंड काउंसलिंग के बाद सबसे अधिक सीटें प्राइवेट कॉलेज में रिक्त रह गयी हैं. सरकारी या अंगीभूत कॉलेज में चल रहे बीएड कोर्स में रिक्त सीटों की संख्या लगभग नगण्य हैं. बीएड कॉलेजों में पिछले वर्ष भी लगभग इतनी ही सीटें रिक्त रह गयी थीं. इसके बाद उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में ओपन काउंसलिंग कर सीट भरने का प्रयास किया गया था. बताया जाता है कि प्राइवेट कॉलेजों में निर्धारित शुल्क तथा मन मुताबिक स्थान के कॉलेज में सीटें नहीं मिलने के कारण यह समस्या सामने आ रही है.

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: दिवाली के बाद नीतीश कुमार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, 4500 पदों पद भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

Also Read: BIT Mesra: बीआइटी मेसरा के 19 विभाग से कर सकेंगे पीएचडी, 24 तक करें आवेदन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola