ePaper

JEE Main Answer Key 2025 OUT: जेईई मेन सेशन 2 की आंसर की जारी, यहां जानें कैसे करें चेक और आपत्ति दर्ज!

Updated at : 12 Apr 2025 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Main Answer Key 2025 OUT

जेईई मेन उत्तर कुंजी 2025 जारी

JEE Main Answer Key 2025 OUT: एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र देख सकते हैं. 16 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

JEE Main Answer Key 2025 OUT in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं. 

आंसर की के साथ-साथ छात्रों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और पूरा प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर डाल दिया गया है, ताकि छात्र अपने जवाबों को अच्छे से मिला सकें. अगर किसी छात्र को आंसर की में कोई गलती लगती है, तो वह 16 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है. 

JEE Main Answer Key 2025 OUT: आपत्ति कैसे करें दर्ज?

अगर किसी छात्र को किसी उत्तर पर शक है या लगता है कि उत्तर की में गलती है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज करा सकता है. 

  • आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2025 है.
  • हर सवाल पर आपत्ति के लिए 200 शुल्क लगेगा.
  • यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है यानी वापस नहीं होगा.
  • NTA की विशेषज्ञ टीम आपत्तियों की जांच करेगी और जरूरत होने पर उत्तर की में बदलाव किया जाएगा. 

उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी देख सकते हैं

JEE Main Answer Key 2025: उत्तर कुंजी कैसे देखें और आपत्ति कैसे दर्ज करें?

  • वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • ‘उत्तर कुंजी चुनौती’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
  • आप उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रिया शीट देख सकते हैं.
  • यदि कोई त्रुटि है, तो आपत्ति दर्ज करने के लिए उस प्रश्न पर क्लिक करें और आपत्ति दर्ज करें.

परीक्षा और आगे की प्रक्रिया

जेईई मेन 2025 का सत्र दो 1 से 8 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किया गया था. अब उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है और यह रिजल्ट तैयार करने का आधार बनेगी. एनटीए द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी किए जाने के बाद ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रदर्शन का उत्तर कुंजी से मिलान करें और सही उत्तरों के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

पढ़ें: Sarkari Naukri: पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 12 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती

यह भी पढ़ें: Success Story: कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ DSP श्रेष्‍ठा ठाकुर, जिनसे कांपते हैं अपराधी, पति ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola