इंटरव्यू में क्या बोलें और क्या नहीं? सिलेक्शन के लिए याद रखें ये जरूरी बातें

Published by :Smita Dey
Published at :24 Apr 2026 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Interview Tips in Hindi

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Interview Tips in Hindi: इंटरव्यू में सिलेक्शन चाहिए. जानें क्या बोलें और किन गलतियों से बचें. नीचे दिए गए इस गाइड में सही जवाब और मुश्किल सवालों को हैंडल करने की स्मार्ट टिप्स दी गई हैं. अपनी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस से इंटरव्यूअर को प्रभावित करने के लिए ये आसान तरीके जरूर अपनाएं.

विज्ञापन

Interview Tips in Hindi: इंटरव्यू का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. चाहे आप पहली बार जॉब के लिए जा रहे हों या अपना करियर बदलने की सोच रहे हों, घबराहट बढ़ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंटरव्यू सिर्फ आपके नॉलेज का टेस्ट नहीं है, बल्कि यह आपकी पर्सनैलिटी और बात करने के तरीके का भी टेस्ट है. 

इंटरव्यू में क्या बोलें: सकारात्मक शुरुआत

अपने बारे में स्पष्ट बताएं: जब आपसे पूछा जाए Tell me about yourself, तो सिर्फ अपना नाम और पता न बताएं. अपनी स्किल्स और अपनी उपलब्धियों (achievement) पर फोकस करें. 

कंपनी की तारीफ और रिसर्च: इंटरव्यूअर को बताएं कि आपने उनकी कंपनी के बारे में पढ़ा है. जब आप कंपनी के विजन के बारे में बात करते हैं, तो उन्हें लगता है कि आप काम को लेकर सीरियस हैं. 

पॉजिटिव बातें करें: हमेशा अपने पिछले अनुभवों को पॉजिटिव तरीके से बताएं. आपने क्या सीखा, कैसे ग्रो किया इन चीजों पर फोकस करें. 

सवाल पूछने में झिझकें नहीं: इंटरव्यू के आखिर में अगर आपको मौका मिले, तो कंपनी या जॉब रोल से जुड़े सवाल जरूर पूछें.  इससे आपकी रुचि और समझ दिखाई देती है.

इंटरव्यू में क्या न बोलें: इन गलतियों से बचें

  • पिछले बॉस या कंपनी की बुराई न करें: चाहे आपका एक्सपीरियंस कितना भी खराब रहा हो, इंटरव्यू में उसकी बुराई करने से बचें. इससे आपकी इमेज नेगेटिव बनती है. 
  • ओवरकॉन्फिडेंस से बचें: आत्मविश्वास अच्छा है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कॉन्फिडेंस आपको नुकसान पहुंचा सकता है.  “मुझे सब आता है” जैसा एटीट्यूड इंटरव्यूअर को पसंद नहीं आता है. 
  •  झूठ बोलने की गलती न करें: कई लोग अपनी स्किल या एक्सपीरियंस को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं. लेकिन इंटरव्यू में या बाद में ये पकड़ा जा सकता है, जिससे आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है. कई लोग अपनी स्किल या एक्सपीरियंस को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं. 
  •  सैलरी पर तुरंत फोकस न करें: पहले इंटरव्यू में ही सैलरी की बात करना कई बार गलत इम्प्रेशन देता है. पहले अपने काम और रोल पर फोकस करें, सैलरी की चर्चा सही समय पर करें. 

Interview Tips in Hindi: बॉडी लैंग्वेज भी उतनी ही जरूरी 

  • आई कांटेक्ट (Eye Contact): बात करते समय इंटरव्यूअर की आंखों में देखकर बात करना चाहिए. 
  • बैठने का तरीका: सीधा बैठें और अपने हाथों को टेबल पर आराम से रखें.  बार-बार पैर हिलाना या पेन से खेलना बंद करें. 
  • साफ-सुथरे कपड़े: आपका पहला इंप्रेशन आपके कपड़ों से होता है. हमेशा फॉर्मल और साफ कपड़े पहनकर जाएं. 

Interview Tips in Hindi: मुश्किल सवालों को कैसे संभालें?

इंटरव्यू में (Interview Tips) ऐसी कमजोरी बताएं जो असल में एक ताकत की तरह लगे. अगर आपकी पढ़ाई या जॉब में गैप रहा है, तो ईमानदारी से बताएं कि उस दौरान आपने क्या नया सीखा या कौन सा कोर्स किया. 

यह भी पढ़ें: डिग्री के साथ एक्सपीरियंस भी, जानें फ्रेशर्स के लिए इंटर्नशिप पाने का सक्सेस मंत्र

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola