ePaper

Sarkari Naukri: पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 12 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती

Updated at : 11 Apr 2025 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
Police Recruitment 2025

पुलिस भर्ती 2025

Sarkari Naukri: अगर कोई युवा सरकारी और पुलिस विभाग में शामिल होना चाहता है तो उसके लिए 12,000 से अधिक पदों पर पुलिस भर्ती की घोषणा की गई है. जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, युवाओं को बड़ा मौका मिलेगा. जानिए पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी. जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी, जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नजर बनाए रखें.

विज्ञापन

Sarkari Naukri in Hindi: सरकारी नौकरी और पुलिस में भर्ती होने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ओडिशा पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका है. ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुलिस विभाग में 12,000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभालने के कुछ ही दिनों बाद यह फैसला लिया है. इससे पूरे राज्य में नौकरी के अवसर खुलेंगे और नए रोजगार सृजित होंगे. सरकार का कहना है कि राज्य में लंबे समय से खाली पड़े इन पदों को अब तेजी से भरा जाएगा. (Odisha Police Recruitment 2025)

Sarkari Naukri: कानून व्यवस्था मजबूत होगी

मुख्यमंत्री माझी का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर पुलिस में भर्ती से राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत होगी. इससे अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी और पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ेगी. 

पुलिस बल में सीधे 3,003 पद

कुल 12,000 पदों में से 3,003 पद सीधे ओडिशा राज्य पुलिस के लिए हैं.  बाकी पद अलग-अलग साइबर सेल, अपराध जांच इकाइयों और प्रशासनिक विभागों में भरे जाएंगे. सरकार का उद्देश्य है कि हर थाने में पर्याप्त स्टाफ हो और आधुनिक अपराधों से निपटने के लिए विशेषज्ञ अधिकारी भी तैनात किए जा सकें. 

नए साइबर थाने और क्राइम सीन ऑफिसर की नियुक्ति

राज्य में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए 20 नए साइबर थाने भी खोले जाएंगे. इसके साथ ही हर थाने में ‘क्राइम सीन ऑफिसर’ की नियुक्ति भी की जाएगी ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच हो सके और राज्य की साइबर कानून व्यवस्था मजबूत हो. 

पढ़ें: Panchayat Sachiv: जानता है विनोद… पंचायत सचिव कैसे बनते हैं बिहार में? सैलरी देख के चौंक जाएंगे

Odisha Police Recruitment 2025 in Hindi: जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

सरकार ने कहा है कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी और मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा. जल्द ही इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें योग्यता, आवेदन तिथि और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें

युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

यह फैसला ओडिशा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अब भर्ती जारी होने के बाद ओडिशा पुलिस में सेवा देने का उनका सपना पूरा हो सकता है.

पढ़ें: Books Written By Dr Bhimrao Ambedkar: डॉ अंबेडकर द्वारा लिखी गई ये किताबें, जो हर भारतीय को एक बार जरूर पढ़नी चाहिए

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola