झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, SMS और UMANG ऐप से करें चेक
जैक बोर्ड रिजल्ट की सांकेतिक तस्वीर
JAC Board 12th Result 2026: जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए चेक करें.
JAC Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट जारी करेगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट SMS और UMANG ऐप के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं.
केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही रिजल्ट चेक करें
JAC 12वीं का रिजल्ट छात्रों के करियर के लिए बेहद अहम होता है. बोर्ड से स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करें. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा UMANG, DigiLocker और SMS से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
SMS से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
- टाइप करें: JAC12
- इसे निर्धारित नंबर पर भेजें
- कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा
UMANG ऐप से कैसे देखें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?
- अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें या खोलें
- ऐप में लॉगिन/रजिस्टर करें
- होमपेज पर Education सेक्शन में जाएं
- JAC 12वीं रिजल्ट 2026 वाली लिंक पर क्लिक करें
- अपना Roll Code और Roll Number डालें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड या सेव कर लें
स्कूल से मिलेगी मार्कशीट
ध्यान रहे अभी जारी होने वाली मार्कशीट ओरिजिनल नहीं है. यह स्थाई है. झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी. बोर्ड की ओर से स्कूल को मार्कशीट भेजा जाएगा. आप इसे अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- MP Board Second Exam 2026: 7 मई से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षाएं, एडमिट कार्ड जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










