JAC Board 12th Arts Topper 2025: हजारीबाग की बेटी ने झारखंड बोर्ड 12वीं में गाड़ा झंडा, प्रेरणा को 470 मार्क्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Jun 2025 4:49 PM
JAC Board 12th Arts Topper प्रेरणा कुमारी
JAC Board 12th Arts Topper 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो गई है. झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स में हजारीबाग की रहने वाली प्रेरणा ने सेकंड रैंक हासिल किया है.
JAC Board 12th Arts Topper 2025 (आरिफ, हजारीबाग): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो गई है. झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स में हजारीबाग की रहने वाली प्रेरणा ने सेकंड रैंक हासिल किया है. बता दें कि इस साल हजारीबाग जिले को 98.55 फीसदी छात्र आर्ट्स स्ट्रीम में पास हुए हैं.
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 2,28,832 छात्र शामिल हुए हैं. सभी छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें हजारीबाग जिला को राज्य में तीसरा स्थान मिला है. जिले के 98.55 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं. इसी जिले की प्रेरणा कुमारी ने सेकंड रैंक हासिल किया है.
JAC Board 12th Arts Topper 2025: झारखंड बोर्ड आर्ट्स टॉपर प्रेरणा की कहानी
झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स में हजारीबाग की रहने वाली प्रेरणा ने सेकंड रैंक हासिल किया है. प्रेरणा पदमा प्रखंड के राम नारायण +2 स्कूल की छात्रा हैं. प्रेरणा कुमारी के पिता श्रवण कुमार सिंह ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहीर की है.
JAC Board 12th Arts Result 2025 Live Updates
प्रेरणा कुमारी ने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर स्टेट सेकंड टॉपर बनीं हैं. उन्हें कुल 94 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए हैं. बता दें कि प्रेरणा को सबसे ज्यादा मार्क्स 96 अंक भूगोल विषय में प्राप्त हुए हैं. उनकी मार्कशीट नीचे देख सकते हैं.
JAC Board 12th Arts Topper Marksheet: देखें टॉपर प्रेरणा की मार्कशीट
| विषय कोड | थ्योरी | प्रैक्टिकल | सीसीई | कुल अंक |
|---|---|---|---|---|
| ENA | 095 | 095 | ||
| HIN | 087 | 087 | ||
| HIS | 094 | 094 | ||
| GEO | 066 | 030 | 096 | |
| ITS | 029 | 049 | 020 | 098 |
| ECO | 089 | 089 | ||
| कुल अंक | 470 | |||
| परिणाम | प्रथम श्रेणी (1st Div) |
पदमा प्रखंड के राम नारायण +2 स्कूल की छात्रा प्रेरणा कुमारी (पिता श्रवण कुमार सिंह) 470 अंक प्राप्त कर स्टेट सेकंड टॉपर बनीं हैं. वहीं, इसी विद्यालय की छात्रा श्रेया आंनद (पिता नवल किशोर प्रसाद) ने 464 अंक प्राप्त किया है. राज्य स्तर पर श्रेया आंनद को चौथा स्टेट टॉपर घोषित किया गया है. डीईओ सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रवीण रंजन ने बताया इंटरमीडिएट आर्ट्स में हजारीबाग जिले का परीक्षा परिणाम संतोषजनक है.
ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में खूंटी जिला अव्वल, देखें अन्य जिलों का प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










